Tag: IPL 2022 Mega Auction
Rashid Khan ने आईपीएल में पूरे किए विकेटों का शतक, सबसे...
Gujarat Titans के लेग स्पिनर Rashid Khan ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। राशिद खान आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता के वेंकटेश अय्यर का विकेट हासिल करके अपना नाम इस लिस्ट में जोड़ा। सबसे कम मैचों में 100 आईपीएल विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा ने नाम हैं।
IPL 2022: Delhi Capitals ने जीता टॉस, जीत का सिलसिला जारी...
IPL 2022 का 34वां मुकाबला Delhi Capitals और Rajasthan Royals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कोई बदलाव नहीं किया।
IPL 2022: Gujarat Titans ने लगाया जीत का पंजा, मिलर बने...
IPL 2022 के 29वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात ने जीत का चौका लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
IPL 2022: Pat Cummins ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता के Pat Cummins ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों पर 56 रन बनाकर मुकाबले को 16वें ओवर में ही खत्म कर दिया। इस पारी से उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक बनाने के मामले में बराबरी कर ली है। कमिंस ने इस मैच में 14 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इससे पहले यह कारनाम पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल ने किया था। उन्होंने 2018 में 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Delhi Capitals से, ऐसी हो...
IPL 2022 का दूसरा मैच Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 3.30 बजे से शुरू होगा। आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। इस बार दोनों टीमें बदली हुई नजर आएगी। दोनों टीमों को अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर बहुत माथापच्ची करनी होगी।
Mumbai Indians के कैंप में हुई क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar...
IPL 2022 के शुरू होने से पहले Mumbai Indians के कैंप में Sachin Tendulkar की एंट्री हो गई है। फ्रेंचाइजी ने सचिन तेंदुलकर का टीम के होटल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। आईपीएल की शुरुआत से ही सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। 2008 से 2013 तक वो बतौर खिलाड़ी टीम से जुडे रहे। उसके बाद वो अब टीम के मेंटोर है।
Lucknow Super Giants ने IPL 2022 के लिए मार्क वुड की...
IPL 2022 का शुरुआत 26 मार्च से होगा। आईपीएल शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए है। Lucknow Super Giants ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मार्क वुड को साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। उसके बाद लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने मार्क वुड का रिप्लेसमेंट खोज लिया है। जिसका ऐलान टीम जल्द ही करेगी। टीम ने सोशल मीडिया पर हिंट देकर नाम गेस करने को कहा है। यह एंड्रयू टाय की फिक्चर लग रही है।
Chennai Super Kings ने IPL 2022 के लिए शुरू किया ट्रेनिंग...
IPL 2022 को लेकर Chennai Super Kings ने अपनी अभ्यास शुरू कर दी है। टीम की ट्रेनिंग कैंप सूरत में आयोजित की गई है। अभ्यास कैंप में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिले खास टिप्स के बाद उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए शानदार छक्का लगाया। चेन्नई ने इस बार अंडर-19 क्रिकेटर राजवर्धन हंगरगेकर को 1.5 करोड़ खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। हंगरगेकर की पावर हिटिंग ने सभी को काफी प्रभावित किया था।
Jofra Archer ने चोट के बाद पहली बार की बल्लेबाजी, Mumbai...
Mumbai Indians ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer पर 8 करोड़ खर्च करके अपने टीम में शामिल किया। जबकि मुंबई की टीम जानती थी कि वह इस साल चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर ने नेट्स में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुंबई ने आर्चर का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Chennai Super Kings ने आयरलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर Josh Little...
Chennai Super Kings की फ्रेंचाइजी ने आयरलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर Josh Little को नेट बॉलर के रूप में अपने साथ जोड़ा है। इस फैसले से ये तो साबित हो गया कि चेन्नई इतनी सफल फ्रेंचाइजी क्यों है। टीम मैनेजमेंट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर ऐसे फैसले लेता है, जो आईपीएल क्या दूनिया की कोई और फ्रेंचाइजी नहीं लेती है।