Tag: IPL 2022 Live मैच Free में देखने के लिए ये हैं Apps
IPL 2022 के 30वें मुकाबले में इस एक गेंद के कायल...
IPL 2022 के 30वें मुकाबले में 427 रन, 15 विकेट एक शतक और दो अर्धशतक, एक हैट्रिक और पंजा। यह सब हुआ कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 7 रन से हराया। 7 रन से मिली इस जीत में राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से जोस बटलर और गेंद से युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सभी के बावजूद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सिर्फ एक गेंद की तारीफ की।
IPL 2022 में युजवेंद्र चहल ने बताया कि कैसे एक ओवर...
IPL 2022 में हैट्रिक सहित पांच विकेट चटकाने वाले युजवेंद्र चहल की राजस्थान के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा ने जमकर तारीफ की। उन्होंने सीजन की पहली हैट्रिक लेने के साथ आईपीएल करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी दिया। चहल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। चहल ने पारी के 17वें ओवर में वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस का विकेट चटकाया। चहल के इस प्रदर्शन के बाद सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।
IPL 2022 में कोरोना के कारण बदला 32वें मैच का शेड्यूल,...
IPL 2022 में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। Delhi Capitals टीम से जुड़े 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 का 32वां मैच का शेड्यूल बदलना पड़ा है। ये मैच पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन दिल्ली के खेमे में कोरोना के केस आने बाद इसे दूसरी जगह कराने का फैसला लिया गया।
IPL 2022 Orange Cap की रेस में बहुत आगे निकले जोस...
IPL 2022 Orange Cap की रेस में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। बटलर का यह तीसरा शतक है और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने इस मैच में 103 रनों की पारी खेली।
IPL 2022: Royal Challengers Bangalore का सामना Lucknow Super Giants से,...
IPL 2022 का 31वां मुकाबला Royal Challengers Bangalore और Lucknow Super Giants के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ और बैंगलोर ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की है। दोनों टीम अभी तक अच्छी दिख रही है।
IPL 2022: आईपीएल के 15वें बर्थडे पर एक मैच में ही...
IPL 2022 में सोमवार को खेले गए 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराकार मुकाबले में जीत दर्ज की। यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मुकाबले में पहली बार कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने, जो इस लीग के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। यह मैच हाईस्कोरिंग रहा और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई।
IPL 2022: जोस बटलर के शतक से राजस्थान रॉयल्स ने लगाया...
IPL 2022 के 30वें मुकाबले में जोस बटलर के शतक और युजवेंद्र चहल के पंजे से राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराया। इस जीत के साथ राजस्थान ने जीत का चौका लगाया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने सभी विकेट खोकर 210 रन बनाए।
IPL 2022: Sunil Narine ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रचा...
IPL 2022 में आज के मुकाबले में Sunil Narine कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना 150वां मैच खेल रहे हैं। वह केकेआर के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। अय्यर ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो विंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नरेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, जीत का चौका...
IPL 2022 का 30वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की टीम में अमन खान के जगह शिवम मावी को प्लेइंग में शामिल किया गया है।
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्श की कोरोना रिपोर्ट...
IPL 2022 में धीरे-धीरे कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली टीम के फिजियो पैट्रिक फराहर्ट को कोविड पॉजिटिव आने के बाद मिचेल मार्श का भी रैपिड टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सोमवार को एक बार फिर से मार्श का आरटी-पीसीआर टेस्ट करेगी।












