Tag: ipl 2022 free apps websites
IPL 2022: रोमांचक मुकाबले Lucknow Super Giants ने दिल्ली कैपिटल्स को...
IPL 2022 के 15वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Delhi Capitals को हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। लखनऊ ने इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगा दी है।
IPL 2022 में लगातार तीसरी हार से फ्रस्ट्रेट हुए रोहित शर्मा,...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेटों से हराया। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा निराश दिखें। मैच के बाद जब वह मीडिया को संबोधित करने आए, उसी दौरान डैनी मॉरिसन ने जब उनसे सवाल पूछा तो रोहित इतने फ्रेंस्ट्रेशन में थे कि सवाल सुने बिना ही उन्होंने कहा- आवाज बढ़ाओ यार थोड़ा। यह बात सुनकर सवाल पूछने वाले मॉरिसन को अच्छा नहीं लगा और वो भी चिढ़ गए। उन्हें अपने सवालों का जवाब चाहिए था, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा।
IPL 2022: Pat Cummins ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता के Pat Cummins ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों पर 56 रन बनाकर मुकाबले को 16वें ओवर में ही खत्म कर दिया। इस पारी से उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक बनाने के मामले में बराबरी कर ली है। कमिंस ने इस मैच में 14 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इससे पहले यह कारनाम पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल ने किया था। उन्होंने 2018 में 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Lucknow Super Giants से, ऐसी...
IPL 2022 का 15वां मुकाबला Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबल शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में कई बड़े नाम पहली बार खेलते दिखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के बड़े चहरे डेविड वार्नर और एनरिक नॉर्खिया इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। वार्नर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी जो पिछले कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स के नाम से इस लीग में हिस्सा ले रही है।
Kolkata Knight Riders के बल्लेबाज Nitish Rana पर लगा जुर्माना, जसप्रीत...
Kolkata Knight Riders के बल्लेबाज Nitish Rana पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई है। आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकार अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
IPL 2022: पैट कमिंस के तूफान में उड़ा मुंबई इंडियंस, कोलकाता...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Mumbai Indians को हराकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 5 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत गयी।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, Mumbai Indians पहले...
IPL 2022 का 14वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
IPL 2022 में युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को किया रनआउट,...
IPL 2022 के 13वें मुकाबले में Royal Challengers Bangalore ने Rajasthan Royals को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले में विराट कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। इन सब में सबसे मजेदार बात यह रही कि कोहली को उन्हीं के पूर्व टीम साथी युजवेंद्र चहल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर रन आउट किया। चहल द्वारा रन आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इस मजेदार मीम्स शेयर करने लगे। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी, उन्होंने भी रन आउट पर मजेदार ट्वीट किया।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders का सामना Mumbai Indians से, ऐसी...
IPL 2022 का 14वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन में दो मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2022: दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने Royal Challengers Bangalore...
IPL 2022 के 13वें मुकाबले में Royal Challengers Bangalore ने Rajasthan Royals को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस सीजन...












