IPL 2022: Kolkata Knight Riders का सामना Mumbai Indians से, ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

0
240
kkr vs mi

IPL 2022 का 14वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन में दो मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2022

इस मैच में मुंबई जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी। मुंबई को पिछले दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम जीत के लिए बेकरार होगी। वहीं कोलकाता के लिए भी यह मैच काफी अहम होने वाला है। पैट कमिंस ने अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या कोलकाता कोई बदलाव करना चाहेगी या नहीं। वहीं मुंबई के लिए आज सूर्यकुमार यादव खेलते दिखेंगे।

सूर्यकुमार को जब से 2018 की मेगा नीलामी में खरीदा गया था, तब से उन्होंने हर सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं, 400 से ज्यादा दो बार और एक बार 500 रन बनाए हैं। हालांकि नंबर तीन अब उनका पसंदीदा स्थान बन गया है। 

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

कोलकाता नाइट राइ़डर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शिवम मावी, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 

शिवम मावी, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पैट कमिंस, शेल्डन जैक्सन, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अभिजीत तोमर, आरोन फिंच, सैम बिलिंग्स, अनुकूल रॉय, चामिकी करुणारत्ने, अशोक शर्मा, रासिक सलाम, टिम साउदी, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

mumbai indians

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।

संबंधित खबरें

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here