IPL 2022 में MS Dhoni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने

0
204
dhoni (source: twitter)

IPL 2022 में MS Dhoni एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 गेंदों में 16 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में एक और मुकाम हासिल किया। वो 7000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी से पहले पांच भारतीय खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल किया है।

MS Dhoni ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

 MS Dhoni

एमएस धोनी ने लखनऊ ने खिलाफ 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और आते ही छा गए। उन्होंने पहले गेंद पर छक्का और दूसरे गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने दो डॉट गेंद खेली। उसके बाद अंतिम ओवर के अंतिम दो गेंद पर 2 रन और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर नाबाद 16 रनों की पारी खेली। चौका लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना 7000 रन पूरा किया। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो छठे भारतीय बल्लेबाज बने। लेकिन विकेटकीपर के तौर पर वो पहले खिलाड़ी रहे जो इस मुकाम तक पहुंच पाया हो। पिछले मैच में एमएस धोनी ने केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। 

dhoni

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को मिलाकर एमएस धोनी ने अब तक 7001 रन हो गए है। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। धोनी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि धोनी ने अपने पूरे करियर में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की है। इतनी देर से बल्लेबाजी करने के बावजूद इतने रन बनाने से पता चलता है कि धोनी अपने समय में कितने कंसिसटेंट रहे हैं। धोनी से पहले इस उपलब्धि को भारत के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा ने इस मुकाम को हासिल किया है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here