IPL 2022: पैट कमिंस के तूफान में उड़ा मुंबई इंडियंस, कोलकाता ने मुंबई को 5 विकेट से हराया

0
341
source- twitter

IPL 2022 के 14वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Mumbai Indians को 5 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 5 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत गयी।

IPL 2022 में मुंबई की लगातार तीसरी हार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ईशान किशन और ब्रेविस ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। ब्रेविस 29 रन बनाए। उसके बाद ईशान किशन 14 रन बनाकर चलते बने। 11वें ओवर में 55 रन पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा।

IPL 2022

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 83 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्तिथि पहुंचाया। 138 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव ने 52 रन बनाए। अंत मे पोलार्ड ने 5 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम को 161 रनों तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 38 रनों की पारी खेली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं पाए और 10 रन बनाकर चलते बने। बिलिंग्स ने भी 17 रन का योगदान दिया। नीतीश राणा 8 और रसेल 11 रन बनाकर चलते बने।

20220406 230404

यहां से टीम थोड़ी मुश्किल में आ गयी थी लेकिन एक छोर पर वेंकटेश अय्यर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं उनका साथ पैट कमिंस देने आए। दोनों ने मिलकर गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। पैट कमिंस ने तो एक ओवर में 35 रन बनाकर मुकाबले को ही खत्म कर दिया। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली। वही वेंकटेश अय्यर ने भी नाबाद 50 रन की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई के एम अश्विन ने 2 और मिल्स ने 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here