Tag: ipl 2022 free apps websites
IPL 2022: रोहित, विराट और धोनी के बीच है कांटे की...
IPL 2022 का आगाज हो चुका है। आईपीएल में हर साल कितने रिकॉर्ड बनते है और कितने ध्वस्त भी हो जाते हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल के खाते में अब तक 357 छक्के हैं और दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने कुल 239 छक्के लगाए हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच छक्के की जंग जारी है। भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित ने ठोके हैं, लेकिन इस रेस में धोनी और विराट भी ज्यादा पीछे नहीं हैं।
IPL 2022 के पूरे सीजन से Deepak Chahar हो सकते है...
IPL 2022 में Deepak Chahar खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर फिर से चोटिल हो गए हैं और अब उनका आईपीएल 2022 से बाहर होना तय लग रहा है। ऐसे में यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है। इस साल चेन्नई की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। चेन्नई का पांचवा मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेला जाएगा।
IPL 2022: Chennai Super Kings का सामना Royal Challengers Bangalore से,...
IPL 2022 का 22वां मुकाबला Chennai Super Kings और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में जीत की दरकार होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक खेले गए चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच चेन्नई के लिहाज से काफी अहम होने वाला है क्योंकि चेन्नई को इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है। वहीं बैंगलोर की टीम इस बार अच्छी लय में दिख रही है।
IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और फाइनल...
IPL 2022 के लीग चरण के मैच महाराष्ट्र में खेला जा रहा है। लीग चरण के बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू तय नहीं की है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 15वें सीजन के प्लेऑफ का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। खबरों की मानें तो कोलकाता में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 2 और फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। बोर्ड इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
IPL 2022: Sunrisers Hyderabad ने जीता टॉस, जीत का चौका लगाने...
IPL 2022 का 21वां मुकाबला Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7.30 बजे से शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन में से दो मुकाबले हारने के बाद एक मुकाबले में जीत हासिल की है। हैदराबाद की टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
IPL 2022 में Ravichandran Ashwin के रिटायर्ड आउट होने के बाद...
IPL 2022 के 20वें मुकाबले में एक ऐसी वाकया देखने को मिली, जिसके बाद उसकी चर्चा जोरों शोरों से शुरू हो गई। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाच खेले गए मुकाबले में Ravichandran Ashwin ने 19वें ओवर में अचानक बल्लेबाजी करते हुए डग आउट चले गए। जी हां, अपने सही पढ़ा अश्विन ने यह फैसला टीम के हक में लिया। इस फैसला के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई। हालांकि अश्विन को यह अच्छे तरह से मालूम है कि कब कौन सा रूल इस्तेमाल करना है।
IPL 2022: Gujarat Titans का सामना Sunrisers Hyderabad से, ऐसी हो...
IPL 2022 का 21वां मुकाबला Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन में से दो मुकाबले हारने के बाद एक जीत हासिल की है। हैदराबाद की टीम इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
IPL 2022: जीत की पटरी पर लौटी Delhi Capitals, कोलकाता नाइट...
IPL 2022 के 19वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Kolkata Knight Riders को 44 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पटरी पर लौट गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।
IPL 2022: Lucknow Super Giants का सामना Rajasthan Royals से, ऐसी...
IPL 2022 का 20वां मुकाबला Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम को इस मैच में जीत की दरकरार होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछला मुकाबला में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम इस मैच को जीतकर जीत का चौका लगाना पंसद करेगी।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, जीत की पटरी...
IPL 2022 का 19वां मुकाबला Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।












