Tag: India national cricket team
BCCI के अधिकारियों ने Virat Kohli को दी बधाई, जानिए क्या...
BCCI ने Virat Kohli को कप्तानी छोड़ने पर बधाई दी है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। 15 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात का ऐलान किया। इसके बाद बीसीसीआई के बाधाई देते हुए कहा कि बोर्ड और चयन समिति उनके फैसले का सम्मान करती है। इसके अलावा बोर्ड के अधिकारियों ने भी विराट को उनके कार्यकाल के लिए बाधाई दी है।
ICC Under-19 World Cup 2022: अंडर-19 में भारत ने की जीत...
ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 45 रनों से हराकर जीत के साथ आगाज किया। विक्की ओस्तवाल इस मैच के हीरो रहे। विक्की ओस्तवाल ने 28 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान यश धुल की 82 रनों की शानदार पारी के बदौलत 232 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 187 रनों पर ही सिमट गई।
Virat Kohli ने कप्तानी छोड़ने से पहले इस शख्स को दी...
Virat Kohli ने 15 जनवरी को टेस्ट की कप्तानी छोड़कर सभी को चौका दिया। South Africa के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने के बाद विराट ने बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान किया। विराट ने कप्तानी छोड़ने से पहले भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड को ये बात बताई थी। उसके बाद उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी।
Cricket News Updates: Under-19 में भारत की खराब शुरुआत, पढ़ें दिनभर...
Cricket News Updates: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मैच आज यानी 15 जनवरी को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया है। टीम इंडिया की शुरुआत टीम जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। भारत की शुरुआत खराब रही है। खबरे लिखे जाने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए थे।
Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट...
Team India के टेस्ट कप्तान Virat Kohli ने टेस्ट से कप्तानी छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कोहली ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ दी है। साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने अब टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। विराट कोहली ने यह जानकारी ट्विटर खुद दी है।
ICC Under-19 World Cup 2022: कब और कहां देख सकेंगे भारत...
ICC Under-19 World Cup 2022 का 14वां एडिशन वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू हो गया है। आज 15 जनवरी को भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारत मुख्य दावेदार माना जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है। भारत ने अंडर-19 का खिताब 2000, 2008, 2012, और 2018 में जीता था। जबकि 2016 में भारतीय टीम उपविजेता रहा था।
ICC World Test Championship 2023 में भारत का आधा सफर हुआ...
ICC World Test Championship 2023 के लिए भारतीय टीम का आधा सफर समाप्त हो गया है। भारतीय टीम को इस चैंपियनशिप में कुल 6 टेस्ट सीरीज खेलनी है। इनमें से भारत ने तीन सीरीज खेल ली हैं और तीन अभी बाकी है। एक सीरीज का एक मुकाबला होना बाकी है। भारत ने अभी तक तीन सीरीज में केबल 4 ही मुकाबले जीत पाई है।
Cricket News Updates: Travis Head की शतक से ऑस्ट्रेलिया ने की...
Cricket News Updates: Australia और England के बीच खेली जा रही Ashes Series का अंतिम और आखिरी मैच आज 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज के दिन का एक सेशन बारिश की वजह से प्रभावित रहा। ऑस्ट्रेलिया ने आज के दिन का खेल समाप्त होने 6 विकेट खोकर 241 रन बनाए। ब्रिसबेन में पहले टेस्ट मैच में 152 रनों की पारी खेलने वाले Travis Head ने 113 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ कैमरन ग्रीन ने भी 74 रनों का योगदान दिया।
IPL 2022 के लिए Kolkata Knight Riders ने गेंदबाजी कोच किया...
IPL 2022 के लिए Kolkata Knight Riders ने अपने गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कोच Bharat Arun को कोलकाता नाइट राइडर्स का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। केकेआर ने शुक्रवार को घोषणा किया कि भरत अरुण इस फ्रेंचाइजी के नए कोच होंगे। भरत अरुण 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के पद पर थे।
IND vs SA: South Africa ने अपना वर्चस्व रखा कायम, India...
IND vs SA: India और South Africa के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया और अपना वर्चस्व भी कायम रखा है। भारत ने अभी तक अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। अभी तक भारत ने अफ्रीका में 8 टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें भारतीय टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल किया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। अब नजरें रहेंगी एकदिवसीय सीरीज पर, जो 19 जनवरी से शुरू हो रही हैं।