Tag: Delhi Capitals
IPL 2022 में कोरोना के कारण बदला 32वें मैच का शेड्यूल,...
IPL 2022 में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। Delhi Capitals टीम से जुड़े 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 का 32वां मैच का शेड्यूल बदलना पड़ा है। ये मैच पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन दिल्ली के खेमे में कोरोना के केस आने बाद इसे दूसरी जगह कराने का फैसला लिया गया।
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्श की कोरोना रिपोर्ट...
IPL 2022 में धीरे-धीरे कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली टीम के फिजियो पैट्रिक फराहर्ट को कोविड पॉजिटिव आने के बाद मिचेल मार्श का भी रैपिड टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सोमवार को एक बार फिर से मार्श का आरटी-पीसीआर टेस्ट करेगी।
IPL 2022 में Delhi Capitals का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित,...
IPL 2022 में Delhi Capitals की पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है। इस साल कोरोना का पहला केस दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से आया था और अब दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पूरी टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया। टीम के अंदर कोरोना का मामला समने आने के बाद पुणे के लिए टीम का आज दौरा कंसिल कर दिया गया। दिल्ली का अगला मैच बुधवार को पंजाब किंग्स से होगा। दिल्ली की पूरी टीम का आज और कल रूम के अंदर कोविड टेस्ट होगा।
IPL में Rishabh Pant ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली...
IPL के इतिहास में Rishabh Pant ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल में 25 साल से कम उम्र तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत ने इस खास मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। पंत अभी 24 साल के हैं और वह अभी ही उन दोनों से आगे निकल गए हैं।
IPL 2022 में कोरोना का पहला केस आया सामने, दिल्ली कैपिटल्स...
IPL 2022 में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन 25वें मुकाबले से पहले आईपीएल में पहला में कोरोना मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार 16 अप्रैल को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
IPL 2022: Mitchell Marsh अगले 3-4 मैचों के लिए रहेंगे बाहर,...
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है। Mitchell Marsh सीजन के शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे है। वो अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और उनका अगले तीन-चार मैचों से बाहर रहना तय लग रहा है। दिल्ली ने मिचेल मार्श को इस बार आईपीएल नीलामी में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले महीने पाकिस्तान दौरे पर चोट लग गई थी।
IPL 2022: जीत की पटरी पर लौटी Delhi Capitals, कोलकाता नाइट...
IPL 2022 के 19वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Kolkata Knight Riders को 44 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पटरी पर लौट गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, जीत की पटरी...
IPL 2022 का 19वां मुकाबला Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant को लगा...
IPL 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान Rishabh Pant को बड़ा झटका लगा है। पंत को इस मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके और इसका खामियाजा कप्तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया।
IPL 2022: रोमांचक मुकाबले Lucknow Super Giants ने दिल्ली कैपिटल्स को...
IPL 2022 के 15वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Delhi Capitals को हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। लखनऊ ने इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगा दी है।










