Tag: cricket news
Cricket News Updates: अभ्यास सत्र के दौरान Ben Stokes की गेंद...
England और Australia के बीच Ashes सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान पर गुरुवार से खेली जाना है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेटों से हराया था। इसके बाद जो रूट एंड कंपनी दूसरे टेस्ट के लिए जमकर तैयारी कर रही है। एडिलेड में मंगलवार को इंग्लैंड टीम ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान कप्तान जो रूट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की गेंद का सामना करते दिखे। इस दौरान स्टोक्स की एक बाउंसर रूट के सिर पर जा लगी।
Vijay Hazare Trophy: Ruturaj Gaikwad ने जड़ा चौथा शतक, मनीष पांडे...
Vijay Hazare Trophy: BCCI का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में आज 38 टीमों के बीच 19 मुकाबला खेला गया। Ruturaj Gaikwad ने विजय हजारे ट्रॉफी में पांच मैचों में 4 शतक जमा चुके है। ऋतुराज ने इस मैच में 168 रन बनाए। वहीं मनीष पांडे के बल्ले से भी कुछ रन देखने को मिले। मनीष पांडे ने 90 रन बनाए। ऋषि धवन ने भी 91 रनों की पारी खेली और 3 विकेट भी चटकाए। वहीं शिखर धवन का बल्ला खामोश ही रहा। इस मैच के साथ ग्रुप राउंड खत्म हो गया। अब 19 को प्री क्वार्टर फाइनल राउंड खेला जाएगा।
क्या Virat Kohli और Rohit Sharma के बीच सबकुछ ठीक है?...
BCCI ने जब से India टीम के लिमिटेड ओवर का कप्तान Rohit Sharma को बनाया है, तब से Virat Kohli और Rohit Sharma साथ में नहीं खेले है। क्या दोनों में फिर से मनमुटाव शुरू हो गया है। क्या टीम के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले चोट को कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। अब विराट ने भी वनडे दौरे से हटने का फैसला कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि विराट वनडे कप्तानी छिने जाने के बाद नाराज है। लेकिन इस पूरे मामले में पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बहुत सी चीजें स्पष्ट कर दी है।
BCCI ने दिव्यांग क्रिकेटरों को दी मान्यता, गठित की नई समिति,...
BCCI ने देश के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति के गठन के बाद अब दिव्यांग क्रिकेटर भी बीसीसीआई के लिए खेलेंगे। इस साल अप्रैल में बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करने वालों बधिर, दृष्टिबाधित और व्हीलचेयर प्रतिभागियों के बीच क्रिकेट का प्रचार करने वाली एकमात्र इकाई के रूप में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) को मान्यता देने का फैसला किया था।बोर्ड ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है जिससे दिव्यांग क्रिकेटरों को फायदा मिलेगा।
4 साल बाद Afghanistan की टीम आएगी भारत, मार्च में खेली...
Afghanistan Cricket Board ने अपने आगामी दौरे का एलान कर दिया है। जिसमें भारत के खिलाफ तीन मैचों का वनडे सीरीज भी शामिल है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत का दौरा मार्च में करना है। इस दौरे पर अफगानिस्तान को तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने है। दोनों देशों का वनडे फॉर्मेट में अब तक वर्ल्ड कप या एशिया कप में ही आमना-सामना हुआ है, लेकिन पहली बार दोनों के बीच बाइलेटरल सीरीज का आयोजन होगा।
South Africa दौरे पर एकदिवसीय सीरीज नहीं खेलते दिखेंगे Virat Kohli,...
BCCI ने जब से India टीम के लिमिटेड ओवर का कप्तान Rohit Sharma को बनाया है, तब से Virat Kohli और Rohit Sharma साथ में नहीं खेले है। क्या दोनों में फिर से मनमुटाव शुरू हो गया है। क्या टीम के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। कल ही रोहित ने बीसीसीआई टीवी से कहा था विराट ने जिस तरह से टीम को लीड किया है वो काबिले तारीफ है लेकिन मौजूदा हालात कुछ और ही बयां कर रही है। अब खबर आ रही है कि विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और इसके बारे में बीसीसीआई को भी बता दिया है।
Team India को लगा करारा झटका, टेस्ट टीम के उपकप्तान Rohit...
South Africa दौरे से पहले Team India को बड़ा और करारा झटका लगा है। भारतीय टीम को 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना है। रवाना होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान Rohit Sharma मुंबई में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। रोहित चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। रोहित को थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट की गेंद जाकर सीधे हाथ में लगी। उसके बाद वोे दर्द से कराहते दिखे थे।
Cricket News Updates: Mahela Jayawardena को बनाया गया श्रीलंका का कंसलटेंट...
Sri Lanka के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज Mahela Jayawardena को श्रीलंका टीम ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयवर्धन को श्रीलंका क्रिकेट का कंसलटेंट कोच बनाया गया है। उनका कॉन्ट्रेक्ट फिलहाल तो एक का है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि पूर्व कप्तान जयवर्धने को एक जनवरी 2022 से एक साल के लिए अपनी नेशनल क्रिकेट टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने को हाल में यूएई में समाप्त हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
India के खिलाफ South Africa को लगा बड़ा झटका, प्रमुख खिलाड़ी...
India के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में South Africa को तगड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton de Kock सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेलेंगे। ऐसी खबर आ रही है कि डिकॉक पिता बनने वाले है। साउथ अफ्रीका में 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा जनवरी की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में बायो बबल को देखते हुए डिकॉक शायद दूसरे और तीसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं।
Aakash Chopra ने चुनी ‘टेस्ट टीम ऑफ द ईयर’, विराट को...
Team India के पूर्व सलामी बल्लेबाजी और कमेंटेटर Aakash Chopra ने इस साल की अपनी फेवरेट टेस्ट टीम चुनी है। उन्होंने इस टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। जबकि पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह दी है। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से यह साल काफी महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि इस साल पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यही वजह है कि आकाश ने अपनी इस टीम का कप्तान भी विलियमसन को ही बनाया है।













