नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या से शर्मसार दिल्ली… बीच सड़क पर चाकू से गोदा, पत्थर से कुचला सिर, जानिए हत्याकांड का हर पहलू

Delhi Girl Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है।

0
300
Maharastra News
Maharastra News

Delhi Girl Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। अब पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल है जो फ्रिज और AC रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल की दोस्ती 16 साल की साक्षी के साथ थी जिसने इसी साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की थी। साक्षी के घर में माता-पिता के साथ, 12 साल का एक छोटा भाई है, जो कि 8वीं क्लास में पढ़ता है।

दरअसल, दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रहने वाली साक्षी अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए निकलती है, दोस्त के साथ साक्षी को एक जन्मदिन की पार्टी में जाना होता है। इसी बीच रास्ते में उसकी मुलाकात साहिल से होती है, यहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और साहिल बीच सड़क पर साक्षी को ताबड़तोड़ चाकू मारने लगा। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने एक बड़े पत्थर से साक्षी के सिर को कुचल डाला औऱ लड़की की हत्या कर दी। बता दें, इस हमले में लड़की की मौत की पुष्टी हो गई है।

FotoJet 28 min 1

Delhi Girl Murder Case: बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया आरोपी

नाबालिग लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी आधिकारिक जानकारी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने दी। उन्होनें कहा कि, “आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।”

बता दें, साहिल की गिरफ्तारी घटना के 18 घंटे बाद हुई है। वहीं इस मामले का राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस ने मृत लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि पीड़िता को 16 बार चाकू मारा गया। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद साक्षी का सिर फट गया।

गौरतलब है कि यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। आरोपी साहिल ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया तब रास्ते से लोग आ जा रहे थे लेकिन किसी ने आगे आकर लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। घटनास्थल पर मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे।

दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल -स्वाति मालीवाल

इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर साक्षी का मर्डर किया गया। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। दिल्ली महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित है। क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया? दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है। अगर आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

बता दें, महिला आयोग ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।

इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू से गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”

सीएम केजरीवाल बोले- LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी

इस मर्डर केस के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए।”

दोनों रिलेशनशिप में थे -दिल्ली पुलिस

पुलिस की जांच में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की E-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने मीडिया में बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार लड़की अब आरोपी से रिश्ता नहीं रखना चाह रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जब लड़की ने रिश्ता खत्म करने की बात की तो आरोपी साहिल आगबबूला हो गया और उसने उसपर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। ये वार वह तबतक करता रहा जबतक लड़की की मौत नहीं हो गई। यहीं नही, इसके बाद उसने लड़की पर पत्थर से कई हमले किए। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि जिस वक्त ये सबकुछ हो रहा था तब वहां आसपास कई लोग मौजूद थे।

क्या बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा?

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होनें कहा है कि, “कोई इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि वह किसीकी इस प्रकार निर्मम हत्या को अंजाम दे सके। समाज को अपनी सोच पर काम करने की जरूरत है। आज स्थिति यह सोचने की है कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें।”

पीड़िता के पिता बोले- दोषी को मिले कड़ी सजा

दिल्ली के शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता के पिता ने कहा कि, “मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता। मैं नहीं जानता कि दोनों के बीच क्या था। मेरी यही मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।”

क्या बोलीं पीड़िता की मां?

मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो पीड़िता की मां कहती हैं कि, “जब वो खुद ही नहीं बची तो हमें क्या पता किसने उसे मारा और क्यों मारा? वो काम करने के लिए मुझसे लड़ती थी पर मैंने उससे कहा था कि तेरी मां अभी जिन्दा है तू कमाने क्यों जाएगी। इसके अलावा आरोपी साहिल को लेकर उन्होंने कहा, “अगर ये थाने में बंद हुआ तब तो छूट जाएगा। ये पैसा फेकेगा और जेल से बाहर निकल जाएगा, मैं जान के बदले जान चाहती हूं। मैंने साहिल को कभी नहीं देखा।”

साथ ही, पीडिता की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि, “मेरे घर पर एक ये बात लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बातें झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को इस बारे में बताया। मैं अभी तक अपनी बेटी को नहीं देख पाई हूं।”

यह भी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here