IPL 2023: काफी रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला, Chennai Super Kings के सिर सजा जीत का ताज

IPL 2023: चेन्‍नई को 171 रनों का लक्ष्‍य मिला।इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने यह मैच और फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया।

0
82
IPL 2023
IPL 2023

IPL 2023:अपनी बेहतरीन विकेटकिपिंग और जबरदस्‍त टीम वर्क के लिए मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने फिर कमाल कर दिखाया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उतार-चढ़ाव के बीच मैच जीत लिया। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की विजेता बनी।
हालांकि बारिश के बाद लंबे इंतजार के बाद इसी सीजन का नतीजा रिजर्व डे 29 मई को निकला। बेहद दिलचस्‍प मुकाबले में चेन्‍नई ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्‍त दी।

IPL 2023: 28 मई को होना था मुकाबला

IPL 2023:आईपीलए 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई यानी बीते रविवार को होना था, लेकिन बारिश के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया।मुकाबला रिजर्व डे 29 मई को आयोजित किया गया।

IPL 2023: डकवर्थ लुईस नियम पर खेला मैच

IPL 2023: गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। इसके बाद लगातार हुई बारिश के चलते मैच रोक दिया गया। बारिश बंद होने पर डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 15 ओवर का मैच किया गया।इस दौरान चेन्‍नई की पारी करवाई गई। चेन्‍नई को 171 रनों का लक्ष्‍य मिला।इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने यह मैच और फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया।हालांकि मैच जीतना इतना आसान नहीं था। ऐसे में धोनी की कुशल रणनीति और रवींद्र जडेजा का बेस्‍ट फिनिश ने काम किया।

IPL 2023:गुजरात टाइटन्स की धमाकेदार शुरुआत

IPL 2023:मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने धमाकेदार शुरुआत की।ओपनिंग में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तूफानी बैटिंग की।इस दौरान गिल ने 19 गेंदों पर 39 रन बना दिए। जबकि गुजरात टीम का स्कोर बगैर विकेट के 6.5 ओवर में 67 रन हो गया था।

पारी का 7वां ओवर स्पिनर रवींद्र जडेजा कर रहे थे।विकेटकीपिंग धोनी के हाथों में थी। जडेजा के ओवर की छठी गेंद पर गिल थोड़ा आगे निकले पर शॉट से चूक गए। इसी दौरान धोनी ने अपनी तेजी दिखाई।महेंद्र सिंह धोनी के बाद नंबर-7 पर स्टार फिनिशर रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला।असल मायने में मैच के हीरो रहे, जिन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर पूरी बाजी ही पलट दी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here