UP Nikay Chunav 2023 Result: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, जानें पूरा हाल..

0
98
UP Nikay Chunav 2023 Result
UP Nikay Chunav 2023 Result

UP Nikay Chunav 2023 Result: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के मतदान की गणना अब पूरी हो चुकी है और नतीजे भी आ चुके हैं। पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हुआ। यूपी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने धुआंधार प्रदर्शन किया है।

मेयर पद के चुनाव में भी भाजपा हर जगह आगे चल रही है। वहीं बरेली, झांसी, गाजियाबाद और अयोध्या के बाद बीजेपी ने मथुरा और मुरादाबाद में मेयर पद पर जीत दर्ज कर ली है। मथुरा के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने भी जीत हासिल की। यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

नगर निगम मेयर पार्षद से लेकर, नगर पालिका और नगर पंचायत तक बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नगर निगमों में पहली बार जीत मिली है। इस बार दोगुने से ज्यादा पालिकओं में बीजेपी उम्मीदवार जीते हैं।

FotoJet 7 min

गौरतलब है, कि उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। तमाम राजनीतिक दलों ने इसमें अपना जोर आजमाया था। अलग-अलग दलों के नेताओं ने अपने-अपने जीत के दावे भी किए थे लेकिन भाजपा के दावे में दम नजर आया है।

गाजियाबाद में BJP की बंपर जीत

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: 17 सीटों पर बीजेपी की लीड

यूपी में मेयर सीट को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। सभी 17 सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है। इनमें दो सीटें झांसी और अयोध्या वह जीत चुकी है।नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने 199 सीटों में से 99 पर बढ़त बनाई हुई है।सपा और निर्दलीय में टक्कर चल रही है। सपा 37 सीट, निर्दलीय 39 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

गाजियाबाद के साहिबाबाद शालीमार गार्डन वार्ड नंबर 37 से रवि भाटी को 3245 वोटों से जीत मिली है। गाजियाबाद के बागू क्रिश्चयन नगर, बिहारी पुरा, सुदामा पुरी, नासिरपुर, दीनदयालपुरी, चरण सिंह कॉलोनी, साहिबाबाद, गगन विहार, कालका गढ़ी, जटवाडा, अर्थला, नेहरू नगर द्वितीय से भी भाजपा उम्मीदवारों ने पार्षद के रूप में जीत दर्ज की है।

ये है स्‍थिति

  • बीजेपी 174
  • सपा 76
  • कांग्रेस 6
  • बसपा 35
  • अन्‍य 155

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: स्‍वार सीट पर Apna Dal के शफीक अंसारी की जीत

रामपुर की स्वार सीट पर Apna Dal के शफीक अंसारी की जीत हुई है। अपना दल के प्रत्याशी शफीक ने बड़ी बढ़त बनाई।।छानबे में भी सपा का हाल बेहाल है।यहां अपना दल के प्रत्याशी से सपा सिर्फ 200 वोट से आगे चल रहे हैं।पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल 182 मतों से आगे हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल 28, 574 मत मिले।रिंकी कोल अपना दल एस को 28,392 वोट मिले ।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: सहारनपुर नगर निगम के 35 वार्डों में 23 पर बीजेपी का परचम
सहारनपुर नगर निगम में 35 वार्डों की गिनती के बाद बीजेपी की 23 वार्डों में जीत हुई। अन्य पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: आगरा मेयर पद पर बीएसपी प्रत्याशी आगे

यहां मतगणना का चौथा राउंड पूरा हो चुका है।बीएसपी प्रत्‍याशी ने 21309 वोटों से बढ़त बनाई है।
नगर निगम,वार्ड 27 से बीजेपी की अर्चना लवानिया ने जीत दर्ज की।
आगरा नगर निगम, वार्ड 92 से अनुज कुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: अयोध्या, मेरठ, प्रयागराज और मथुरा वृंदावन में मेयर पर बीजेपी आगे

अयोध्या नगर निगम के चौथे राउंड में 11,072 वोट से बीजेपी आगे चल रही है। झांसी में 10 राउंड के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी आगे झांसी 10 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद से करीब 32000 मतों से अधिक से आगे चल रहे हैं।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: मुरादाबाद और शाहजहांपुर से बीजेपी प्रत्याशी आगे

मुरादाबाद की सीट पर बीजेपी के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 5140 वोट से आगे चल हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रिजवान कुरैशी हैं। शाहजहांपुर में बीजेपी की अर्चना वर्मा 5983 वोटों की बढ़ हासिल हुई है। इसके अलावा 1635 वोटों के साथ दो नंबर पर सपा प्रत्याशी माला राठौर हैं।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: प्रयागराज में सपा प्रत्याशी आगे

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में प्रयागराज जिले में 8 नगर पंचायत सीटों में से 4 सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी सपा प्रत्याशी को बढ़ मिली है।वहीं 8 में केवल 2 सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं। बीएसपी एक सीट पर अन्य एक सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रयागराज में रुझानों में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: निगम निकाय चुनाव में BJP और SP के बीच कड़ी टक्‍कर

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: बस्ती के हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी जीत गए हैं। सहारनपुर के नकुड नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय दिलशाद कुरेशी चुनाव जीते।उन्‍हें 340 मत मिले। कानपुर नगर निगम में बीजेपी आगे चल रही है।

UP Nikay Chunav 2023 Result | Live Updates: गोरखपुर से मिले चुनावी रुझान में बीजेपी के मेयर पद के प्रत्‍याशी आगे

गोरखपुर से मिले चुनावी रुझान में बीजेपी के मेयर पद के प्रत्‍याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर से बीजेपी आगे हैं।नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बीजेपी आगे। बीजेपी के गोविंद माधव आगे।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक के नतीजों का ‘मिशन 2024’ पर असर! जानें सत्ता से हाथ धोएगी BJP या बनेगी कांग्रेस की सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here