UP News: प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का पीने और चिकन खाने से मचा बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नाव कुछ युवक हुक्का पीते और नॉनवेज बनाते दिख रहे हैं।

0
273
UP News: प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और चिकन खाने से मचा बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस
UP News: प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और चिकन खाने से मचा बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा नदी में नाव पर बैठे कुछ युवाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। दरअसल, गंगा में नाव पर बैठकर कुछ युवक हुक्का पी रहे थे और नॉनवेज खा रहे थे। मामला सामने आने के बाद इनकी पहचान हो गई है।

UP News: प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और चिकन खाने से मचा बवाल, पुलिस ने दर्ज किया केस
UP News

दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन दोनों के साथ 8 और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी हस्सान और फैजान इस घटना के बाद से अपने घर से फरार हैं।

UP News: वीडियो में क्या था?

बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नाव में बैठे कुछ युवक हुक्का पीते और नॉनवेज खाते दिख रहे हैं। वीडियो दारागंज के नागवासुकी इलाके का बताया गया है। वीडियो में एक नाव में 8 लोग बैठे हुए हैं।

जिसमें सफेद शर्ट पहना एक युवक हुक्का पीते हुए धुआं छोड़ रहा है और नाव पर ही चिकन भून रहा है। वहीं, पास में एक अलग बर्तन में मीट भी रखा गया है।

बता दें कि वीडियो के सामने आने के बाद SSP शैलेश कुमार पांडेय ने दारागंज पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। स्थानीय पुलिस को वीडियो में दिख रहे आरोपियों की जल्द पहचान करने का आदेश दिया गया था।

पहचान होने के बाद अब आरोपियों को पकड़ने का काम तेज हो गया है। बता दें कि इस समय प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं जिससे चारों तरफ बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here