‘मौसम बड़ा सुहाना है चलो तालाब किनारे…’, गाना गा कर महिलाओं को परेशान कर रहा था अधेड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
171
UP News
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अधेड़ आदमी लड़कियों, महिलाओं को देख-देखकर अभद्रता कर रहा था, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कहा कि बुझी तालाब की तरफ जाने वाले तिराहे पर एक 50 साल का व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लिल हरकतें कर रहा था, गाना गा कर अभद्रता कर रहा था।

UP Police Retirement 2
UP News

UP News: गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि आरोपी चलो तालाब किनारे आज का मौसम बड़ा सुहाना है, तालाब किनारे इसका आनंद लें… गाना गा रहा था। आरोपी की इस हरकत से महिलाएं परेशान हो रहीं थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली की तालाब किनारे एक व्यक्ति महिलाओं को परेशान कर रहा है। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here