बाढ़ पीड़ितों से बात करते-करते DM के बिगड़े बोल, कहा- Zomato नहीं चला रही सरकार

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बीते दिनों जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, प्रदेश के 18 जनपदों के 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित है। अम्बेडकरनगर के भी कुछ गांव बाढ़ से प्रभावित बताये जा रहे है।

0
154
UP News: अम्बेडकर नगर में IAS बेतुका बयान, बाढ़ पीड़ितों से बोले-
UP News: अम्बेडकर नगर में IAS बेतुका बयान, बाढ़ पीड़ितों से बोले- "सरकार Zomato नहीं चला रही"

UP News: इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों के हालात खराब हो गए हैं। इस बीच अम्बेडकर नगर के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे डीएम ऑफिसर सैमुअल पॉल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए कुछ इस तरह का बयान दे देते ही कि अब हर जगह उनकी किरकिरी हो रही है।

UP News: बाढ़ पीड़ितों से बात करते-करते DM के बिगड़े बोल, कहा-Zomato नहीं चला रही सरकार
UP News:

दरअसल, आईएएस सैमुअल पॉल स्थानीय लोगों के एक सवाल पर कहते हैं कि सरकार कोई जोमैटो सर्विस नहीं चला रही, जो आप लोगों के घर तक खाना पहुंचाएंगी। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं।

UP News: जोमैटो सर्विस नहीं दे रहे हैं- DM

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ ग्रस्त इलाके में डीएम समेत कई अधिकारी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। वहां उन्होंने लोगों से बात की और सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। वीडियो में सैमुअल पॉल कहते नजर आ रहे हैं कि बाढ़ चौकियों पर रुकने की व्यवस्था है, जरूरी दवाएं उपलब्ध है। किसी को कोई समस्या नहीं आएगी। कोई बीमार है तो डॉक्टर आकर देख लेगा।

हालांकि, अपनी बात में आगे उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकी का मकसद क्या है आप लोग घर पर रहेंगे तो हम लोग घर पर खाना पहुंचाएंगे क्या। हम कोई जोमैटो सर्विस नहीं चला रहे कि आप लोगों के घर तक खाना पहुंचाएं। या सरकार यहां जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब डीएम सैमुअल पॉल अम्बेडकरनगर के टाण्डा इलाके में निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से बात कर रहे थे।

UP News: राज्य के कई जिले हैं प्रभावित

UP News: बाढ़ पीड़ितों से बात करते-करते DM के बिगड़े बोल, कहा-Zomato नहीं चला रही सरकार
UP News:

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण हालात काफी गंभीर है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बीते दिनों जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, प्रदेश के 18 जनपदों के 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित है। अम्बेडकरनगर के भी कुछ गांव बाढ़ से प्रभावित बताये जा रहे है। वहीं बलरामपुर के 287, सिद्धार्थनगर 129, गोरखपुर 120, श्रावस्ती 114, गोण्डा 110, बहराइच 102, लखीमपुर खीरी 86, बाराबंकी 82, बुलन्दशहर 68, महराजगंज 63, आजमगढ़ 60, सीतापुर 57, बस्ती 32, संतकबीरनगर 19, कुशीनगर 14, मऊ 13, अयोध्या 12 और अम्बेडकरनगर के 2 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here