Maharashtra News: जन्‍मदिन की खुशियां दहशत में तब्‍दील, Sparkle Candle में अचानक हुए ब्‍लास्‍ट से बच्‍चे की जीभ और गाल फटा

Maharashtra News: स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब 4 घंटे बाद ब्लास्ट हुआ।जानकारी के अनुसार बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ।

0
257
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक बच्‍चे के जन्‍मदिन की खुशियां दहशत में बदल गईं।केक पर लगाई जाने वाली स्पार्कल कैंडल के अचानक ब्लास्ट हो जाने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट में मासूम का गाल और जीभ फट गई।
इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बच्‍चे के परिजन उसे जख्‍मी हालत में अस्‍पताल ले गए, लगातार 5 घंटे तक चली सर्जरी के बाद उसे कई टांके लगाने पड़े।

फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। ध्‍यान देने योग्‍य बात ये है कि स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब 4 घंटे बाद ब्लास्ट हुआ।जानकारी के अनुसार बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ।

Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: परिचित की पार्टी में गया था बच्‍चा

cake 3
Maharashtra News.

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित चिमूर तहसील के भिसि गांव में जन्‍मदिन की पार्टी थी। जहां 10 वर्षीय आरंभ डोंगरे अपने माता-पिता के साथ गया था। स्पार्कल मोमबत्ती की जगमगाती रोशनी में केक काटा गया। पार्टी धूमधाम से चल रही थी। इसी दौरान लोग डिनर करने लगे और बच्चे आपस में खेल रहे थे।

इसी बीच आरंभ को जल चुकी स्पार्कल कैंडल दिखी। वह उसे अपने हाथ में उठाकर खेलने लगा। अचानक कैंडल में जोरदार धमाका हुआ और आरंभ बुरी तरह घायल हो गया।पार्टी में हड़कंप मच गया। इस दौरान बच्‍चा बहुत बुरी तरह झुलस गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here