Sawan 2022: सावन का तीसरा सोमवार, भगवान महादेव के जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sawan 2022: सावन का महीना शिव जी का महीना होता है। मां पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को प्राप्त किया था।

0
221
Saawan 2022
Saawan 2022

Sawan 2022: आज सावन का तीसरा सोमवार है, दिल्‍ली-एनसीआर के मंदिरों में भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्‍तों की भीड़ उमड़ी है।श्रद्धालुओं की कतारें सड़कों तक लगी हैं। सावन का हर सोमवार भक्तों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आता है। आज का सोमवार लंबी आयु , शक्ति और धन प्रदान करने वाला है इसलिए आज अगर भक्त अपने आराध्‍य शिव जी को भांग, दूध और शहद से अभिषेक करें, तो उन्हें शक्ति और लंबी उम्र के साथ आर्थिक सुख की प्राप्ति भी होगी। भोलेनाथ वैसे ही दोनों हाथों से अपने भक्तों पर प्रेम और आशीष लुटाते हैं, कहा भी जाता है कि जो शिवभक्त है, उसे भय छू भी नहीं सकता है।

11
Sawan 2022

Sawan 2022: हर तरफ बम-बम भोले की गूंज

आज पूरा देश चाहे दिल्ली हो या काशी, प्रयागराज, बिहार के मंदिरों में सुबह से भोले को जल चढ़ाने के लिए भक्तों को तांता लगा हुआ है। वहीं भोले की नगरी काशी पूरी तरह से कांवरियों के केसरिया रंग और भोले की भक्ति में रंगी हुई है। चारों ओर बम-बम भोले की गूंज है। मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं।

Sawan 2022: सावन के सोमवार के मौके पर जानें पूजा करने की विधि

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर सुबह से शिवालयों में भारी भीड़ है। शिवशंकर भोलेनाथ को खुश करने के लिए श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, दही, बेलपत्र, गन्ने का रस, फल, फूल आदि चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। आप भी पूजा की इस विधि को अपना सकते हैं।

22
Sawan 2022

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्‍वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं। भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें। शिवलिंग पर दूध या जल से अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

क्या है सावन सोमवार के व्रत का महत्व?

सावन का महीना शिव जी का महीना होता है। मां पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को प्राप्त किया था। सावन के महीने में जो भक्त सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा और जलाभिषेक करते हैं। उन पर भगवान भोले प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इतना ही नही, शादी योग्य लड़कियां यदि सावन महीने में सोमवार का व्रत रख कर यदि मां पार्वती और भोले शंकर की उपासना करती हैं। उन्‍हें मनवांछित वर की प्राप्ति होती है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here