गहलोत के लिए अब ‘गद्दार’ नहीं रहे पायलट! राहुल गांधी के दौरे से पहले साथ दिखे दोनों कांग्रेसी नेता

चुनाव जीतना हमारे लिए बड़ा आवश्यक-सीएम गहलोत

0
150
Rajasthan Politics: प्रेस वार्ता में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट
Rajasthan Politics: प्रेस वार्ता में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Rajasthan Politics: मंगलवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजस्थान की राजधानी जयपुर में साथ में दिखे। कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच गद्दार वाले विवाद के बाद यह पहला मौका था जब गहलोत और पायलट साथ में दिखे। दोनों ही नेता राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उसके बाद सीएम गहलोत ने सचिन पायलट की उपस्थिति में प्रेस वार्ता भी की।

Rajasthan Politics: प्रेस वार्ता में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट
Rajasthan Politics: प्रेस वार्ता में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने कहा दोनों नेता हैं सम्मानित-गहलोत

बता दें कि राजधानी जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। इस दौरान सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। मौके पर सीएम गहलोत ने कहा “राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ही नेता सम्मानित हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट संपत्ति हैं।” सीएम गहलोत ने कहा “जब खड़गे साहब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं, तो सोनिया जी और राहुल जी, उनकी नेचर हम जानते हैं कि वो किस तरह से प्रोटोकॉल निभाना जानते हैं।” सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब राहुल जी ने यह बात कह दी है, तो हमारी पार्टी की बहुत बड़ी खासियत रही है। हम पार्टी में नीचे तक मिलकर काम करते हैं। पार्टी के हित में क्या हो सकता है उसपर हमलोग आगे बढ़ते हैं।

चुनाव जीतना हमारे लिए बड़ा आवश्यक-सीएम गहलोत
प्रेस वार्ता करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा “राजस्थान के अंदर हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है अगला चुनाव, 2023 का चुनाव। चुनाव जीतना हमारे लिए बड़ा आवश्यक है। देशहित के अंदर है।” सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर देश के अंदर मजबूत होगी, तो मैं समझता हूं कि देश का भविष्य बना रहेगा। मजबूत रहेगा।

सीएम गहलोत और पायलट के बीच हुआ था विवाद
मालूम हो कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच पहले भी कई विवाद होते रहे हैं। हाल में जो दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हुई वह गत गुरुवार से हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधते उन्हें गद्दार करार दिया था। सीएम ने कहा था कि सचिन पायलट ने गद्दारी की है, पार्टी से धोखा किया, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बना सकते, वे गद्दार हैं।

वहीं, इसपर पायलट की ओर से भी पलटवार किया गया था। उन्होंने सीएम को नसीहत देते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह के बचकाने बयान से बचना चाहिए। वे काफी अनुभवी नेता हैं, उन्हें ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। बता दें कि इन दोनों नेताओं के बीच हुए इस विवाद के बाद राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने दोनों ही नेताओं को कांग्रेस के लिए संपत्ति बताया है।

यह भी पढ़ेंः

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा का होगा विलय, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी

Four Day Working Week: ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने लागू किया फोर डे वर्किंग, जानें क्या है कारण…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here