Punjab Election 2022: हमारी सरकार आई तो सरकारी दफ्तरों में नहीं लगेगी किसी भी नेता की तस्वीर-Arvind Kejriwal

0
280
Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal
Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal

Punjab Election 2022: अगले महीने पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब के अमृतसर मे हैं। वे जनता को संबोधित कर रहें हैं, साथ ही वादों की लड़ियां लगा रहे हैं। उन्होंने पंजाब की जनता से वादा करते हुए कहा कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वे सरकारी दफ्तरों में किसी नेता की तस्वीर नहीं लगने देंगे बल्कि संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर और आजादी के दीवाने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तस्वीर को लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश को आजादी कड़े संघर्षों के बाद मिली है पर देश के सिस्टम पर राजनीति छाई हुई है।

Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal के वादे

Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal के वादे
Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal के वादे

उन्होंने जनता से कहा कि बाबा साबेह के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मेहनत की और खुद के हक के लिए लड़ाई लड़ी। उन्हें अछूत माना जाता था, पर उन्होंने हार नहीं मानी। अमेरिका से पढ़ बदलाव लाए। केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहिब ने संविधान लिखा और कानून मंत्री बने। कहा कि दिल्ली में हर दफ्तर में बाबा साहिब और भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भी हमारी सरकार बनने पर सीएम की नहीं इनकी ही फोटो सरकारी दफ्तरों में लगेगी। आप प्रमुख ने कहा कि अंग्रेजो ने 200 साल में भारत को इतना नही लूटा जितना यहां वालों ने आजादी के बाद लूटा।

Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal ने कहा मैं इतना पावरफुल नहीं

Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकी ली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप को पता है मैंने ही चन्नी के पीछे ईडी लगाई है। फिर हंसते हुए कहते हैं कि मैं इतना पावरफुल नहीं हूं। ईडी और सीबीआई ते मेरे बेडरूम में घुस आई थी। अगर मेरे पास इतनी ताकत होती तो क्या कहना था।

इस बीच आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस की जैसे ही भनक सिख संगठनों को लगी तो वह काली झंडियां लेकर होटल परिसर के बाहर पहुंच गए। भुल्लर की रिहाई की मांग करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here