Sanjay Pandey को बनाया गया Mumbai Police का नया कमिश्नर, Hemant Nagrale बने MSSC के Managing Director

0
399
New Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey
New Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey

महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे (Sanjay Pandey ) को मुंबई पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है। संजय पांडे मुंबई पुलिस के मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगराले की जगह लेंगे। उनका तबादला महाराष्ट्र सरकार के विभाग में कर दिया गया है। उन्हें Maharashtra State Security Corporation का Managing Director बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संजय पांडे 28 फरवरी को अपना पदभार संभाल सकते हैं।

Sanjay Pandey ने IIT Kanpur से की है पढ़ाई

Sanjay Pandey
Sanjay Pandey

इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सरकार ने देते हुए कहा कि संजय पांडे को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले का तबादला हो गया है।

आईआईटी कानुपर से शिक्षा पूरी करने वाले 1986 के आईपीएस अधिकारी संजय पांडे इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। वे 1992-93 के दंगों के दौरान डीसीपी थे।

Sanjay Pandey का काम

Sanjay Pandey
Sanjay Pandey

दंगे के दौरान डीसीपी रहते हुए उन्होंने केस की छानबीन बहुत बारीकी से की थी। कहा जाता है कि उन्होंने समय रहते हुए हालात को काबू कर लिया था। इसके बाद नार्कोटिक्स, इकॉनमिक्स ऑफेंस विंग में भी रहे।

उधर, हेमंत नागराले को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। हेमंत नगराले साल 1998 से वर्ष 2002 तक डेप्यूटेशन पर CBI में रहे। इस दौरान पहले मुंबई CBI और फिर दिल्ली में CBI के DIG पद पर काम किया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here