Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के परिवार पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बेटे अब्बास अंसारी और पत्नी को किया भगोड़ा घोषित

मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर दलितों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। कहा ये भी जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के जेल जाने के बाद उसका आपराधिक साम्राज्य वही संभाल रहीं थी।

0
367
Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी के परिवार पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बेटे अब्बास अंसारी और पत्नी को किया भगोड़ा घोषित

Mukhtar Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्तार अंसारी के परिवार के लोगों को पकड़ने के लिए मऊ पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन पुलिस के हाथों कामयाबी नहीं लगी थी। जिसके बाद एसपी मऊ ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेटे और अब्बास अंसारी और मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari की पत्नी अफशां अंसारी पर दलितों की जमीन कब्जाने का है आरोप

बता दें कि मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर दलितों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। कहा ये भी जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के जेल जाने के बाद उसका आपराधिक साम्राज्य वही संभाल रही थी। वहीं मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी पर इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले के सिलसिले में स्थानीय MP-MLA कोर्ट उन्हें कई बार समन भेज चुका है। आरोप है कि वो पेश नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी लेकिन वो फरार हो गए। जिसके बाद अब उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया है।

Mukhtar Ansari

विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ कई राज्यों में दर्ज हैं केस

बता दें कि कि अब्बास अंसारी के खिलाफ केवल यूपी में ही नहीं, बल्कि कई प्रदेशों में 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। अब्बास अंसारी पर रंगदारी मांगने के भी आरोप लगे हैं। वहीं अब अब्बास अंसारी और उनकी मां अफशां अंसारी को पुलिस ने चेतावनी दी है कि वो जल्द से जल्द कोर्ट में पेश हों, वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें…

Mukhtar Ansari को जेल में बाहर का खाना दिए जाने के मामले में सुनवाई टली, 16 जून को होगी सुनवाई

Mukhtar Ansari को मिली जमानत, MP/MLA कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here