Manipur News: मणिपुर में अब एक और सामूहिक दुष्‍कर्म का दावा, आक्रोशित महिलाएं धरने पर बैठीं

Manipur News: पीड़िता ने 9 अगस्त को दर्ज की एफआईआर में कहा था कि वह उस भीड़ से भाग रही थी। जिसने उसका घर जला दिया था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।

0
18
Manipur News: Gangrape News and Agitation
Manipur News

Manipur News: पिछले 3 महीने से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर से अब एक और सामूहिक दुष्‍कर्म की खबर सामने आ रही है। यहां दोबारा सामूहिक दुष्‍कर्म का दावा किया जा रहा है।यहां के चुराचांदपुर जिले में 37 वर्षीय एक महिला के साथ कथित गैंगरेप के खिलाफ बीते शुक्रवार को बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने मणिपुर के पांच घाटी जिलों में धरना दिया।धरने का आयोजन मैतेई के एक समूह मीरा पैबिस सग ने किया। धरना इंफाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में आयोजित किया गया था।

पीड़िता ने 9 अगस्त को दर्ज की एफआईआर में कहा था कि वह उस भीड़ से भाग रही थी। जिसने उसका घर जला दिया था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने अपनी और अपने परिवार की इज्जत बचाने और सामाजिक बहिष्कार से बचने के लिए पहले घटना का खुलासा नहीं किया।

Manipur News: Gangrape
Manipur News

Manipur News: 3 मई को चुराचांदपुर में हुआ था दुष्‍कर्म

Manipur News: जानकारी के अनुसार विरोध-प्रदर्शन का आह्वान मीरा पैबी के अध्यक्ष लोंगजाम मेमचौबी ने शुक्रवार को किया। लोंगजम बीना देवी ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, हम चुराचांदपुर में 3 मई को महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की कड़ी निंदा करते हैं। पैबी ने आरोप लगाया कि म्यांमार के सशस्त्र आतंकवादियों ने पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ अकथनीय अपराध किए।

Manipur News: कुकी और मैतई समुदायों के बीच हो रही हिंसक झड़प

Manipur News: मणिपुर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अब तक वीडियो में दिख रहे 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।यहां बीते 3 मई से जातीय हिंसा जारी है। राज्य में मैतेई समुदाय के लोग आदिवासी का दर्जा की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कुकी और मैतई समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here