हिमाचल और दिल्ली में बारिश बनी आफत… दिल्ली में टूटा 4 दशक का रिकॉर्ड, हिप्र. में अबतक 3 की मौत; कालका-शिमला रेललाइन ठप्प

Monsoon: मानसून के आगमन ने जहां एक ओर लोगों को राहत दी है वहीं दूसरी ओर जगह-जगह तबाही का मंजर भी देखन को मिला है।

0
24
Monsoon
Monsoon

Monsoon: मानसून के आगमन ने जहां एक ओर लोगों को राहत दी है वहीं दूसरी ओर जगह-जगह तबाही का मंजर भी देखन को मिला है। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने ऐसा कहर मचाया है कि प्रदेश में मौसम विभाग को इसे लेकर रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली में भारी बारिश के चलते पिछले 4 दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम ने मंत्रियों, एमसीडी मेयर और अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं।

हिमाचल के पडोह की बात करें तो यहां बारिश का पानी लोगों के घरों और बाजार में घुस गया। इसके अलावा मंडी से लेकर मनाली तक जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे बंद हो गया है। वहीं, सोलन में कालका-शिमला ट्रेक पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई है। 24 घंटे की बारिश में हिमाचल में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। साथ ही, जगह-जगह लैंड स्लाइड से 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।

बता दें कि दिल्ली की मानक वेधाशाला सफदरजंग ने बताया है कि रविवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक 153 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का दावा है कि इस लिहाज से पिछले एक दिन में हुई बारिश ने चार दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

FotoJet 19

Monsoon in Himachal: 250 से ज्यादा सड़कें बंद, लाहौल में फंसे 30 बच्चे

लाहौल-स्पीति के समदो काजा ग्रांफू मार्ग पर फ्लैश फ्लड के बाद ग्रांफू और छोटा दर्रा के बीच दो ट्रेवलर में कॉलेज के 30 बच्चे फंस गए, इन्हें रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया। मंडी-पंडोह NH पर छह मील के पास लैंड स्लाइड से सड़क बंद हो गई। वहीं, जगह-जगह लैंड स्लाइड से 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी का वाटर लेवल रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। कुल्लू और मंडी शहर में भी ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र बद्दी भी बानी में डूब गया है। कई जगह रात से ही बिजली गुल है और सड़कें बंद पड़ी है। मैदानी इलाके पानी में डूब गए हैं तो वहीं पहाड़ों पर लैंड स्लाइड ने हालात को चिंताजनक बना दिया है।

Monsoon in Himachal: कालका शिमला रेल लाइन पर ट्रनों की आवाजाही बंद

बता दें कि कुल्लू के राहनीनाला में लैंड स्लाइड के बाद रोहतांग सड़क भी बंद है। हैरिटेज रेलवे ट्रेक पर शिमला से कालका जा रही मोटर रेल कार कोटी के पास डिरेल हो गई। गनीमत रही कि इससे कोई चोटिल नहीं हुआ। साथ ही, कालका शिमला रेल लाइन पर ट्रनों की आवाजाही बंद पड़ी है। शिमला के ढिंगू मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंड स्लाइड हो गया। ऊना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रेक की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरा और आग लग गई। चम्बा के सरोथा नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार की फौरी सहायता दी गई है। वहीं, श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हुई है, जबकि ग्लेशियर से फिसले दो अन्य लापता हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here