बुरे फंसे NCP नेता Mohammad Faizal, 10 साल की सजा के बाद अब लोकसभा सदस्यता भी रद्द

0
113
Mohammad Faizal
Mohammad Faizal

Mohammad Faizal: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और लक्षद्वीप से लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल मुश्किल में फंस गए हैं। क्योंकि कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया है। बता दें कि कोर्ट ने 11 जनवरी को सांसद समेत 4 लोगों को हत्या के प्रयास में दोषी माना था। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से 10 साल की सजा के साथ 1-1 लाख रुपये का जुर्माना देने का ऐलान किया गया था।

 Mohammad Faiza
Mohammad Faiza

Mohammad Faizal: क्या है मामला?

दरअसल मामला साल 2009 का है जब सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पदनाथ सालिह पर जानलेवा हमला किया। पदनाथ सालिह पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएम सईद के दामाद है। उनपर हमला तब हुआ था जब वह साल 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ोस में हो रहे एक राजनीतिक मामले में दखल देने पहुंचे थे। तभी सांसद मोहम्मद और उनके साथियों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल होने के बाद उन्हें केरल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां कई महीनों तक उनका इलाज चला। रिपोर्ट के अनुसार मामले में 32 आरोपी थे जिसमें 4 को दोषी ठहराया गया है। हालांकि सांसद ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनके वकील ने भी कहा कि यह एक मामूली हाथापाई थी। इस फैसले के खिलाफ वह उच्च न्यायालय में मांग रखेंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here