किसान ने बेचा 512 किलो प्याज, मिला सिर्फ 2 रुपए का चेक

0
112
Maharastra News
Maharastra News

Maharastra News: महाराष्ट्र से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। सोलापुर जिले के एक किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण ने मंडी में करीब 512 किलो प्याज बेची। इस प्याज को बेचने पर मिले मुनाफे को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। किसान को 512 किलो प्याज बेचने पर मात्र दो रुपए मिले हैं।

Maharastra News Onion price
Maharastra News

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के निवासी राजेंद्र चव्हाण को 512 किलो प्याज बेचने पर मात्र दो रुपए का चेक मिला है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, महाराष्ट्र में एक किसान ने मंडी में 512 किलो प्याज बेची। इसकी कीमत महज 1 रुपए प्रति किलो लगाई गई। जिसके तहत वाहन का खर्च, लोडिंग तथा तुलाई का खर्च काट कर किसान को मात्र दो रुपए का मुनाफा हुआ। यह दो रुपए की राशि किसान को चेक के रुप में दी गई। जिसका भुगतान भी किसान को 15 दिन बाद मिलेगा।

Maharastra News onion price news
Maharastra News

Maharastra News: इस मामले में व्यापारी ने क्या कहा?

Maharastra News: किसान का कहना है कि 512 किलो प्याज बेचने के लिए उसे 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ा। इस मामले को लेकर व्यापारी का कहना है कि किसान के प्याज की क्वालिटी अच्छी नहीं थी। व्यापारी ने कहा कि इससे पहले किसान चव्हाण के प्याज की गुणवत्ता अच्छी थी जिसके लिए उसे 14 रुपए प्रति किलो का भाव मिला। कम गुणवत्ता वाले प्याज अक्सर कम मांग के कारण कम भाव में बिकते हैं।

जानकारी के अनुसार किसानों के पास मौजूदा दरों पर प्याज बेचने के अलावा कोई और रास्ता नहीं रहता है। किसान प्याज को ज्यादा दिन तक अपने पास नहीं रोक सकता है। क्योंकि इसके बाद उपज सड़ने लगती है।

हालांकि इस दो रुपए के चेक वाले तस्वीरों पर किसानों में काफी आक्रोश है। क्योंकि महाराष्ट्र में प्याज की समस्या खत्म नहीं हो रही है और किसानों को उनकी लागत भी ठीक से नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी प्याज की कीमतों में काफी गिरावट हुई है। फिलहाल मंडी में प्याज एक रुपए किलो के दाम में बिक रही है। जबकि किसानों के अनुसार प्रति किलो प्याज पर 18 से 20 रुपए का खर्च होता है।

संबंधित खबरें…

बिहार में महागठबंधन की महारैली, सीएम नीतीश कुमार समेत कई दलों के नेता शामिल

Mrs Chatterjee Vs Norway: बच्चों के लिए दुनिया से लड़ गईं रानी मुखर्जी, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म, स्टोरी सुन हो जाएंगे इमोशनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here