Maharashtra News: शारीरिक संबंध की VIDEO बनाकर की लाखों की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
278
Fraud Case In Mumbai
Fraud Case In Mumbai

Maharashtra News: Mumbai गोरेगॉव की आरे पुलिस ने एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जो एक बिजनेस वुमन से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंधों की वीडियो बनाई और जब महिला अपने पति के साथ रहने चली गई तो उसकी अंतरंग वाली वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से 4 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद भी जब महिला ने उसके साथ संबंध बनाने से मना किया तो उसने महिला की अंतरंग वीडियो उसके पति को भेज दी। इसके बाद महिला ने उस व्‍यक्ति की शिकायत आरे पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमला विहार से गिरफ्तार कर लिया है और उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

2016 में हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि आरे कॉलोनी की रॉयल पाम इलाके में रहने वाली विवाहिता बिजनेस वोमेन ने आरे पुलिस से शिकायत की थी कि वह 2016 में जब बिहार के पटना में पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सेमिनार में गई थी तभी उसकी मुलाकात आरोपी कृष्णकांत अखोरी (25) से हुई थी। दोनों की दोस्ती नजदीकियों में बदल गई। इसके बाद दोनों कई बार एक-दूसरे से मिले। उस वक्त महिला के पति से उसकी अनबन चल रही थी और इसलिए वह पति से दूर रह रही थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से दोस्ती बढ़ाई और उसके साथ संबंध बनाने लगा और इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ के शारीरिक संबंधों की अंतरंग वीडियो बना ली।

4 लाख रुपये ऐंठ लिये

कुछ सालों बाद महिला और उसके पति मुंबई में साथ में रहने लगे। तब आरोपी कृष्णकांत ने महिला को कई बार मिलने और संबंध बनाने के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन महिला ने उसे मना कर दिया। आरोपी ने पहले की बनाई हुई अंतरंग वीडियो को उसके पति को भेजने के नाम पर उससे अलग-अलग समय में करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिये और उसके बाद भी जब महिला से वह पैसे की मांग करने लगा तब महिला ने उसे मना कर दिया तो आरोपी ने महिला की वीडियो उसके पति को भेज दी।

6 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में

महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 385,354(अ)आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरे पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन अधिकारी पीएसआई खोलम,पुलिस नाइक बड़े, बाभड़ ढोक, शिंगाने काटे, जानराव गोडसे ने टीम बनाकर आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली के कमला विहार में है इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे 6 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: शादी का झांसा देकर लूटने वाला गिरफ्तार, 12 महिलाओं को बना चुका था शिकार

Maharashtra News: Crime Branch ने पालघर से Beef से भरा कंटेनर किया बरामद, 21,018 KG मांस जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here