Maharashtra News: रायगढ़ में लैंडस्‍लाइड की चपेट में पूरा गांव, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Maharashtra News:

0
73
Maharashtra News Landslide in Raigarh village
Maharashtra News Landslide

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में पूरा गांव ही लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया।एनडीआरएफ की 4 टीमें मौके पर राहत बचाव में जुटी हैं। मलबे से 5 शव निकाले जा चुके हैं।घटनास्थल पर NDRF की 4 टीमें लगातार स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं।भूस्खलन की इस घटना में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के  मुताबिक, मलबे से अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं।

Land slide in Maharashtra 3 min
Maharashtra News.

Maharashtra News: आदिवासी बहुल क्षेत्र है इरशालवाड़ी गांव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है।यहां देर रात भारी भूस्खलन हुआ।पहाड़ की मिट्टी भर-भराकर अचानक गांव में आ गिरी।लैंडस्लाइड की मिट्टी में 17 घरों के दबने की आशंका है।

गृहमंत्री अमित शाह ने आधी रात को हुए इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बात करके स्थिति की जानकारी ली।
रायगढ़ समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्‍य में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here