Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी

Kanpur Clash: कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। अब तक हिंसा करने के आरोप में 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 3 FIR भी दर्ज की गई है। बता दें कि करीब 1 हजार अज्ञात लोगों को इस मामले में आरोपी माना गया है।

0
261
Kanpur Violence Funding: कानपुर हिंसा मामले में ED की एंट्री! पुलिस जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
Kanpur Violence Funding: कानपुर हिंसा मामले में ED की एंट्री! पुलिस जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

Kanpur Clash: कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। अब तक हिंसा करने के आरोप में 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 3 FIR भी दर्ज की गई है। बता दें कि करीब 1 हजार अज्ञात लोगों को इस मामले में आरोपी माना गया है। इस मामले में दर्ज 2 FIR पुलिस की तरफ से की गई है और तीसरी FIR हिंसा के शिकार लोगों की तरफ से कि गई है। बता दें कि हिंसा के आरोप में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के प्लान में है। जिससे उनकी संपत्तियों को कब्जे में लिया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा।

Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी
Kanpur Clash

Kanpur Clash: स्थानीय लोगों समेत कई पुलिस कर्मी भी घायल

शुक्रवार को हुई इस हिंसा में 13 पुलिस कर्मी घायल हुए है, साथ ही हिंसा में दोनों पक्ष के 30 लोग भी घायल हुए हैं। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। इसके अलावा कई दुकानों में भी लूटपाट हुई थी। पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद अब तक 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी
Kanpur Police

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि, पुलिस अधिकारी गाड़ियों से इलाके में राउंड लगा रहे हैं जबकि डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, मंडल आयुक्त राजशेखर पैदल ही इलाके में गश्त कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा रहा है। हिंसा के बाद से ही पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कानपुर नगर के थाना बेकनगंज क्षेत्र में एक पक्ष ने जुम्मे की नमाज के बाद बाजार बंद करने का प्रयास किया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। तो आपस में टकराव हुआ और पत्थर बाजी की घटना हुई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को आवश्यक बल प्रयोग कर नियत्रिंत करने का प्रयास किया। इस घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल वहा पर भेजा गया है।

जिन उपद्रवियों ने बवाल किया है उनकी पहचान की जा रही है। अब तक 18 लोग गिरफ्तार किए गए है। बड़ी मात्रा में वीडियो फुटेज मिले है। उपद्रवियों के साथ जो षड्यंत्रकारी है उनपर विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी
Kanpur Clash

दो संप्रदायों के बीच हुई इस हिंसा को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। हालात को समझते हुए कानपुर में अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिन लोगों ने उप्रदव किया है पुलिस उनकी तालाश में जुटी हुई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि कानपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राउंड द क्लॉक पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगे और हर हालत में शांति व्यवस्था बरकरार रहे। उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने देगी।  

Kanpur Clash: पुलिस को मिले घटना के सभी वीडियो फुटेज

Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी
Kanpur Clash

Kanpur Clash: कानपुर हिंसा पर सीएम योगी सख्त

हिंसा की जानकारी लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था का जायजा लिया और कानपुर पुलिस कमिश्नर से घटना की पूरी जानकारी ली है। सीएम ने कहा दंगाईयों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से ले और कठोर कार्रवाई करें।

Kanpur Clash: हिंसा के बाद कानपुर पुलिस का एक्शन, 3 FIR समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी
Kanpur Clash – Police

आपको बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने दुकान बंद करने का प्रयास किया जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। कहासुनी का ये मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की है।

संबंधित खबरें:

Kanpur Violance: BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here