Bihar Bypoll: बिहार में दो सीटो में उपचुनाव होने वाले हैं और उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। जहां इस चुनाव में एक ओर एनडीए का गठबंधन है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन का हिस्सा रहे आरजेडी और कांग्रेस ने इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसलिए इन दोनों का निशाना बीजेपी के साथ-साथ एक दूसरे पर भी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इशारों-इशारों में आरजेडी पर हमला किया था। अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के सुप्रीमो Lalu Yadav ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।
बिहार में उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव ने कहा, ”कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है? हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते? ज़मानत ज़ब्त कराने के लिए उनका साथ देते?”
Kanhaiya Kumar ने तेजस्वी पर निशाना साधा था
कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में अपने स्वागत भाषण में बिहार के सभी क्षेत्रीय दलों पर जमकर हमला बोला था। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता तेजस्वी यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा था कि हमारे पिता ने हमें राजनीति में कोई थाती नहीं दी और जिनके पिता ने राजनीति में सबकुछ दिया वो उसे दूसरों को देने के बजाय खुद के आसपास ही समेट कर रखे हुए हैं।
बिहार में तारापुर (Tarapur) और कुशेश्वरस्थान (kusheshwarsthan) सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले है। दोनों ही सीटों पर 2020 के चुनाव में जदयू के उम्मीदवार को जीत मिली थी। हांलाकि बाद में जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी और शशिभूषण हजारी की मौत हो गयी थी। जिस कारण से इन दोनों ही सीटो पर उपचुनाव होने वाले हैं। राजद की तरफ से तारापुर से राजीव कुमार और कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: Bihar: उपचुनाव के बीच Lalu Yadav पहुंच रहे हैं Patna, सियासत में मची हलचल