Delhi MCD Election: दिल्ली MCD रिजल्ट के बाद AAP का दामन थामने वाले 2 पार्षदों की घर वापसी, कहा- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे और रहेंगे

0
312
Delhi MCD Election
Delhi MCD Election

Delhi MCD Election: दिल्ली में मेयर चुनाव के बाद कांग्रेस के दो पार्षदों ने AAP का दामन थाम लिया था। मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने शुक्रवार को ‘आप’ का दामन थामा था। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें मनाकर एक बार फिर पार्टी में बुला लिया है। 2 पार्षदों और 3 नेताओं की फिर घर वापसी हो गई है। देर रात कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी अली मेहंदी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी से गलती मानी और कहा वो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे और रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि AAP ने उनके पार्षदों को बरगला कर अपनी पार्टी जॉइन करवाई है।

Delhi MCD Election: नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्षदों के शामिल होने की दी थी जानकारी

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने यह जानकारी दी थी कि कांग्रेस के दो पार्षद ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने जो पिछले 15 साल में काम नहीं किया जनता ने उसका जवाब दिया है। चुनाव में लोगों ने बीजेपी को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपना जवाब दिया है। अली मेंहदी भी ‘आप’ ज्वाइन कर रहे हैं। वे दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन भी रह चुके हैं। अली मेहंदी मुस्तफाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक अली हसन मेहंदी के बेटे हैं।

दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं, भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here