दिल्ली BJP चीफ Adesh Gupta ने दिया इस्तीफा, MCD चुनाव में पार्टी की हार के बाद छोड़ा पद

इस्तीफा देने के बाद आदेश गुप्ता ने कहा कि मैंने कल ही अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया था। मैं एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, और इसीलिए मैंने त्यागपत्र दे दिया है।

0
101
Adesh Gupta

Adesh Gupta: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने MCD चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बुधवार (7 दिसंबर) को MCD चुनाव के नतीजे सामने आए थे। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को घोषित परिणामों में दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। ‘आप’ ने 134 सीटों के साथ चुनाव जीता, जबकि भाजपा को 104 सीटें मिलीं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अगले आदेश तक राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है। बता दें कि बीजेपी आदेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर निकाय पर लगातार चौथी बार अपनी पकड़ बनाए रखने में कुछ हद तक विफल रही।

download 2022 12 11T141139.032
Adesh Gupta

मैंने कल ही अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया था- Adesh Gupta

इस्तीफा देने के बाद आदेश गुप्ता ने कहा कि मैंने कल ही अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया था। मैं एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, और इसीलिए मैंने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी ने मेरा इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है और नया अध्यक्ष चुने जाने तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली बीजेपी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here