‘स्वदेश कॉन्क्लेव’ में दोनों प्रदेशों के मंत्रियों के बीच हुई थी चर्चा, अब पणजी से देहरादून के बीच उड़ान शुरू

गोवा से देहरादून के बीच की उड़ान की अवधि 2 घंटा 35 मिनट की है।

0
82
Dekho Apna Desh Yojana
Dekho Apna Desh Yojana

-राजीव रंजन

Dekho Apna Desh Yojana:देश के टीयर 2 और टीयर 3 शहरों को भी वायु सेवाओं से सुदृढ करने और देश के प्रत्येक टूरिस्ट प्लेस को एक-दूसरे से जोड़ने के सरकार के कदमों में गोवा(पणजी) और देहरादून के बीच सीधी विमान सेवा 23 मई से शुरू की गई है। ये विमान सेवा इंडिगो एयरलाइन्स की विमान सेवा के रुप में शुरू की गई है। मालूम हो कि गोवा देश ही नहीं बल्कि विश्व मानचित्र पर पर्यटन के लिए खास स्थान रखता है। उसी तरह से उत्तराखंड जिसे देवभूमि के रुप में जाना जाता है। इन दोनों स्थानों को सीधी उड़ान के जरिए जुड़ने से पर्यटन के लिए बेहतरीन अवसर बनता दिख रहा है।

Dekho Apna Desh Yojana

Dekho Apna Desh Yojana:यह एक अभूतपूर्व कदम- मंत्री

दरअसल, गोवा जिसे गोमांतक यानी शाब्दिक रुप से स्वर्ग और उर्वरा भूमि के रूप में प्रचलित है, अपने पर्यटन के नए साधन तलाशने की कोशिश में है। समुद्र की लहरों के अलावा अध्यात्मिक पर्यटन विकास के लिए गोवा के मौजूदा पर्यटन मंत्री रोहन खांउते अलग-अलग विकल्प खोजते रहते हैं। इसी क्रम में वे गोवा और उत्तर काशी को जोड़ कर गोवा के सांस्कृतिक और मंदिरों के लिए पर्यटन के नए दरवाजे के रुप में मानते हैं। रोहन खांउते के मुताबिक, “यह एक अभूतपूर्व कदम है जो व्यक्ति आध्यात्मिक पर्यटन के तौर पर देश के हर हिस्से को देखना चाहते हैं, गोवा अब केवल सुमुद्रों के लिए ही नहीं ब्लकि कई मशहूर मंदिरों और आध्यात्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। जिसे देश का हर किसी देखना चाहता है , यही प्रयास है कि दोनों महत्वपूर्ण जगहों को सीधी उड़ान से जोड़ा जा सके। उसी तरह उत्तराखंड के नौसर्गिक सुन्दरता को अपने हृदय में बसाने के लिए भी लोग बेहद उत्साहित रहते हैं। साथ गोवा के सांस्कृतिक विरासत को लोग अपनी आंखों में बसाना चाहते हैं , अब बेहद आसनी से ये संभव हो सकेगा दोनों ही प्रदेशों के लिए बेहतर होगा।”

पर्यटन संस्थानों के आकड़े के मुताबिक, गोवा में साल 2022 में 33 लाख देशी पर्यटक थे। वहीं, उत्तराखंड में 1 करोड़ 90 लाख स्थानीय पर्यटक थे। गोवा अपने यहां स्थानीय यानी देसी पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के लिए भी इस श्रृंखला में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। गोवा के पर्यटन में खुद इस पहली उड़ान की शुरुआत करने के लिए उद्घाटन से लेकर सफर तक किया।

सप्ताह में तीन दिन की उड़ान की सुविधा
गोवा से देहरादून के बीच की उड़ान की अवधि 2 घंटा 35 मिनट की है, जो सप्ताह में तीन दिन की ही सेवा है। लेकिन यात्रियों की उपलब्धता और पर्यटन के सीजन के दौरान ये सेवाएं बढ़ाई भी जा सकती है। फिलहाल तो लोग काफी उम्मीद में हैं जिस सफर के लिए अगर हवाई सेवा के जरिए भी सफर किया जाए तो तकरीबन 8 से 10 घंटे लगते थे। अब सीधी उड़ान से महज ढाई घंटे में किया जा सकता है। जिससे पर्यटन के आनंद के साथ ही समय की बचत भी हो सकेगी। लोगों का कहना है कि उम्मीद है कि दोनों राज्यों के बीच नए कारोबारी रिश्ते की भी शुरुआत हो सकेगी। दोनों राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की एक विशेष बैठक साल 2022 में सितंबर महीने में “स्वदेश “ कार्यक्रम के दौरान भी हुई थी, जिससे अब ये नतीजे के रूप में सामने आया है।

यह भी पढ़ेंः

मनीष सिसोदिया को पेशी के लिए दबोच कर ले गई पुलिस, CM केजरीवाल बोले- क्या यह ऊपर से आदेश है?

टाटा पावर की लापरवाही! मुंब्रा में एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here