“मेरे कंधे पर हाथ फेरे…गंदी गालियां बकीं…”, कांग्रेसी विधायकों पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Congress MLA ने कहा-50 की उम्र हो गई है अब हम यह करेंगे?

0
134
Congress MLA: सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनिल सर्राफ
Congress MLA: सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनिल सर्राफ

Congress MLA: ट्रेन में यात्रा के दौरान दो कांग्रेसी विधायकों (Congress MLA) पर एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। मामला मध्य प्रदेश का है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस विधायक पर लगे आरोपों को उनका चरित्र बताते हुए निशाना साधा है। इसके बाद से आरोपी विधायकों की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायकों ने अपने ऊपर लगे छेड़खानी के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया।

Congress MLA: कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ
Congress MLA: कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ

Congress MLA ने कहा-50 की उम्र हो गई है अब हम यह करेंगे?

कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ने कहा “जब देख लिया कि दोनों कांग्रेस के हैं, तो रगड़ दो।” विधायक ने कहा कि जब ट्रेन में बर्थ को लेकर मामला था तो उनके चरित्र पर सवाल क्यों उठाया जा रहा है? सुनिल ने कहा कि बहन (पीड़िता) ऐसा कर रही हैं, तो यह पाप है। हम हमेशा सफर करते हैं। विधायक ने कहा ” 50 की उम्र हो गई है अब हम यह करेंगे?” एमएलए सुनिल ने बताया कि वे कटनी में ट्रेन में सवार हुए। कुछ देर बाद उन्हें भूख लग गई। उन्होंने बताया कि तबतक उन्हें कोच में सतना के विधायक सिद्धार्थ मिल गए। महिला ने कहा कि लाइट मत जलाइए बच्चा है, तो सुनिल ने छोटी लाइट जलाकर ही खाना खाया।

सुनिल ने बताया कि महिला से विधायक सिद्धार्थ ने बस इतना पूछा कि आपकी कौन सी बर्थ है? क्योंकि महिला इनकी बर्थ पर सोयी थी। सुनिल ने पूछा कि क्या महिला से ऐसा पूछना अपराध है?सुनिल ने आगे बताया कि महिला के साथ 6 माह का बच्चा था। जब पुलिस आई तब उन्होंने कहा कि बच्चे के सिर पर हाथ रख कसम खाकर बोल दें कि उन्होंने छेड़खानी की है।

बर्थ चेंज होने पर चली गई महिला-विधायक

विधायक सुनिल ने कहा कि महिला का बर्थ चेंज होने पर वह चली गई। आगे सागर में पुलिस आई। तब विधायक सुनिल ने पुलिस से कहा “सौगंध खाकर बोल रहा हूं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा, अंधेरा था।” सुनिल ने मामले को साजिश बताया। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है। मैं तो कहता हूं कि अब पुरुषों को सुरक्षा की जरूरत है। पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं।”
वहीं, इस मामले में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा “मैंने तो उन्हें (महिला) देखा तक नहीं साहब, छूने की तो बात ही छोड़ दीजिए। हमारा रिकॉर्ड है कि ऐसा कभी भी कुछ नहीं किया। घर-परिवार, दोस्त-यार सभी से पूछ लीजिए। सारे आरोप निराधार हैं।”

क्या है पूरा मामला?

मामला कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में पीड़ित महिला और आरोपी दोनों विधायक यात्रा कर रहे थे। छेड़खानी होने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी थी। पति ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी। ट्वीट मिलते ही हरकत में आई रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पीड़िता अपने छोटे से बच्चे के साथ रीवा से भोपाल जा रही थी। वहीं, वे दोनों विधायक कटनी से भोपाल जा रहे थे। सभी कोच संख्या एच-1 में थे।

शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे ट्रेन सागर पहुंची। यहां जीआरपी ने महिला के पास पहुंचकर मामले की जानकारी ली। महिला ने कहा कि दोनों विधायकों ने उसके साथ छेड़खानी की। दोनों नशे में थे। महिला ने आरोप लगाया “मेरे कंधे पर हाथ फेरे और गंदी गालियां बकी” वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी पीके अहिरवार ने पुष्टि की कि महिला ने सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सर्राफ दो नामों को बताया। दोनों के खिलाफ धारा 354 में मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः

Lalu Prasad Yadav: जमीन के बदले 3 दिन में मिल गई नौकरी! CBI ने लालू यादव, राबड़ी देवी समेत 16 अन्य के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Smartphone से आपका डाटा चुराने वाले इन खतरनाक ऐप्स से हो जाएं सावधान, Meta ने किया आगाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here