UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान, इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे सपा अध्यक्ष

0
150
UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान, इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे सपा अध्यक्ष
UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान, इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे सपा अध्यक्ष

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में यह कह दिया है कि वो आने वाले समय में कन्नौज से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिस दौरान उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था और सोगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।

UP Politics: कार्यक्रम के दौरान किया बड़ा एलान

दरअसल, सपा अध्याक्ष अखिलेश यादव कन्नौज एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं, उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा, ” “चुनाव के समय घर बैठ कर क्या करेंगे लड़ेंगे चुनाव, जहां से लड़ा था पहला चुनाव वहीं से लडूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।”

Akhilesh Yadav
UP Politics: Akhilesh Yadav

UP Politics: योगी सरकार पर साधा निशाना

इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस समय लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल तहस-नहस हुआ पड़ा है। आए दिन पुलिस वाले पिटते रहते हैं, उनकी बंदूकें छिनी जाती हैं। यूपी में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं, उनके खिलाफ हो रहे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कन्नौज के साथ ही पूरे यूपी में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

अब तक माना जा रहा था कि अखिलेश यादव सिर्फ योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के विपक्ष में खड़े रहने के लिए चुनाव में उतरते थे लेकिन आज उनके एलान के बाद ये साफ हो गया है कि अखिलेश यादव की रूचि राष्ट्रीय राजनीति में है। मैनपुरी से चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद इस बात का साफ पता चला है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव परिवार के सीटों को सुरक्षित करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि यह फिर से एक गढ़ की तरह बन जाए ताकि कोई यादव परिवार का सियासी वजूद न हिला पाए।

संबंधित खबरें:

दाढ़ी पर राजनीति! असम सीएम ने सद्दाम हुसैन से कर दी Rahul Gandhi की तुलना

शिंदे गुट के MLA की मांग, राज्यपाल कोश्यारी को कहीं और भेजे केंद्र सरकार, जानें क्या है पूरा मामला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here