Congress पार्टी ने किया दिल्‍ली प्रदेश के नए अध्‍यक्ष का ऐलान, अरविंदर सिंह लवली को सौंपी जिम्‍मेदारी

Congress: भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षि‍त के कार्यकाल में अरविंदर सिंह लवली मंत्री भी रह चुके हैं। शीला दीक्षित की सरकार में उन्हें शिक्षा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।

0
43
Congress top news of Delhi Pradesh President
Congress

Congress: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का ऐलान गुरुवार को कर दिया। पार्टी ने अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
इस बाबत कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी। कांग्रेस ने एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
केसी वेणुगोपाल की ओर से हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के प्रयासों और योगदान की सराहना करती है।

arvinder singh lovely min 1
अरविंदर सिंह लवली ।

Congress: शीला सरकार में कई दायित्‍व संभाले

Congress: गौरतलब है कि दिल्‍ली की भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षि‍त के कार्यकाल में अरविंदर सिंह लवली मंत्री भी रह चुके हैं।शीला दीक्षित की सरकार में उन्हें शिक्षा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले वो बीजेपी में चले गए थे।
बीते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में घर वापसी कर ली। लवली को कमान देकर कांग्रेस ने दिल्ली के सिख वोटरों को साधने की कोशिश की।इसमें अहम ये भी है कि लवली आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में माने जाते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here