“48 साल पहले कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या की कोशिश…” नोएडा में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले CM Yogi

CM Yogi: आपातकाल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया...

0
59
CM Yogi In Noida
CM Yogi In Noida

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में कार्यक्रम स्थल, सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम पहुंचे, यहां उन्होनें एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने जिले में 1718.66 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओ की सौगात दी है। वहीं, आपातकाल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया। इससे पहले उन्होंने अपने नोएडा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें, उनकी जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई।

FotoJet 22 1

CM Yogi: जनसभा में बोले योगी- ‘यूपी में माफिया हुए ठंडे’

नोएडा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए उसी तरह से मौसम ठंडा हो गया है।

CM Yogi: आज रोटी-रोटी को मोहताज हो रहा है पाकिस्तान

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश में जी 20 की बैठक हो रहीं हैं। आज पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है। भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। हमारी सरकार ने प्रदेश को छह वर्ष में एक नई पहचान देने का काम किया है।

योगी ने विपक्षी एकता पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के अपने संबोधन में विपक्ष पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में 2004 में इन्होंने जबरदस्ती समर्थन दिया था इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। विपक्षी एकता के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा कि आज के समय में जब भारत, दुनिया में एक नई पहचान बना रहा हो ऐसे वक्त में यह विकास की यात्रा नहीं रुकनी चाहिए। कांग्रेस के साथ आए विपक्षी दल, जेपी और लोहिया का नाम भले लेती हो लेकिन वह कुछ न कुछ षड़यंत्र रच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

पटना में महाबैठक के बाद विपक्षी दलों ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां पढ़ें किस नेता ने क्या कहा…
1200 महिलाओं की भीड़ के आगे मजबूर हुई सेना, 12 उग्रवादियों को छोड़ा; रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here