Bihar News: अवैध संबंध के बीच आ रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करा दी हत्या

0
251
Bihar News
Bihar News

Bihar News: पति-पत्नी के विश्वास को छल्ली कर देने वाली घटना बिहार के नालंदा से सामने आ रही है। यहां पर अवैध प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे अपने पति को पत्नी ने प्रेमी से मरवा दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति के शव को प्लास्टिक में लपेट कर दफना दिया। ये घटना जिला भदौरा थाना क्षेत्र में हुई है। मामला तब उजागर हुआ जब, पुलिस ने जमीन से एक अज्ञात युवक के शव को जमीन के भीतर से बरामद किया। लाश के पास मिली एक पर्ची के जरिए पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाया है।

Bihar News: ऐसे हुआ खुलासा

Bihar News
Bihar News

घटना नालंदा चंडी थाना क्षेत्र के तुल्सीगढ़ गांव की है। इस गांव में स्व. जगुनंदन प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही करा दी। महिला ने अपने प्रेमी और उसके सहयोगी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। घटना की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने टाल इलाके में दफनाए गए शव को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा 25 मार्च से ही लापता था। उसके बाद पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि राजीव कुमार की हत्या हो गई है।

Bihar News: पति बन रहा था रोड़ा

Bihar News
Bihar News

आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति के साथ अक्सर झगड़ा होते रहता था। ऐसे में जब उसके जीवन में कोई लड़का आया तो उसे लगाव हो गया। पति रास्ते में कांटा बन रहा था। उसे हटाने के लिए हत्या करानी पड़ी। मृतक के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या करने वाली को हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here