AAP नेता Gopal Italia को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, केजरीवाल ने BJP पर झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप

गोपाल इटालिया के विवादास्पद बयानों के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया था। आप नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदू धर्म पर अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

0
152
Gopal Italia
Gopal Italia

Gopal Italia: आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके तुरंत बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेता के समर्थन में सामने आए। उन्होंने भाजपा पर इटालिया को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दावा किया कि गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी ने गुजरात के पटेल समुदाय में भारी गुस्सा पैदा किया है। उल्लेखनीय है कि इटालिया को गिरफ्तार नहीं किया गया है, दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे हिरासत में लिया गया है।

केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समुदाय में भारी रोष है।” आगे बीजेपी पर सवाल उठाते हुए AAP सुप्रीमो ने यह भी पूछा, ‘पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों है?

हालांकि, कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद इटालिया को छोड़ दिया गया। गोपाल के रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया, “गुजरात के लोगों के भारी दबाव के चलते इन्हें गोपाल इटालिया को छोड़ना पड़ा। गुजरात के लोगों की जीत हुई।” गौरतलब है कि एनसीडब्ल्यू ने गुरुवार को आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में तलब किया था। जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था।

1102240 aap gopal
Gopal Italia

संजय सिंह ने भी भाजाप पर कसा तंज

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आगामी गुजरात चुनावों से पहले गोपाल इटालिया की बढ़ती लोकप्रियता से डरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “भाजपा पटेल समुदाय से इतनी नफरत क्यों करती है? गोपाल इटालिया की बढ़ती लोकप्रियता के साथ भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार से डर रही है और इसलिए, दिल्ली भाजपा पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया। पटेल समुदाय निश्चित रूप से इस अपमान का बदला लेगा।”

आप के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गोपाल इटालिया को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह उस पार्टी से आते हैं जो स्कूल बनाना जानती है। “जो लोग गोपाल इटालिया को हिरासत में ले रहे हैं, उनकी राजनीतिक समझ सीमित है।”

क्यों हिरासत में लिया गए Gopal Italia

गोपाल इटालिया के विवादास्पद बयानों के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया था। आप नेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदू धर्म पर अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले, गुजरात आप अध्यक्ष का एक वीडियो में उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here