Bhopal में एक परिवार के 5 लोगों ने कुत्ते पर ट्रायल करने बाद पिया जहर, दो की मौत

0
653

Bhopal में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जह़र पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। इसमें दो सदस्यों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाले परिवार ने पहले जहर के असर को परखने के लिए उसे घर के पालतू कुत्ते पर टेस्ट किया। जब जहर से कुत्ते की मौत हो गई तो तब पूरे परिवार ने ज़हर पीने कर जान देने का प्रयास किया। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।

यह दुखद घटना भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। संजीव जोशी नामक मैकेनिक ने अपनी दो बेटियों, पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया। घटना के कुछ समय के बाद संजीव की एक बेटी और 67 साल की मां ने दम तोड़ दिया।

जहर का असर परखने के लिए पहले कुत्ते को खिलाया

संजीव ने परिवार को जहर देने से पहले जहर के असर को परखने के लिए उसका प्रयोग अपने पालतू कुत्ते पर किया। कुत्ते को खाने के लिए जहर की गोलियां दी, जिसे खाने के कुछ देर के बाद कुत्ते की मौत हो गई।

उसके बाद संजीव ने शीतल पेय में जहर मिलाकर अपने सहित पूरे परिवार को पिलाया। पूरी बात का खुलासा तब हुआ जब मरने से पहले मैकेनिक संजीव ने खुद दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें संजीव ने लिखा कि वह मजबूरी में सामूहिक आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। उन्हें इंसाफ चाहिए। सुसाइड नोट का वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जब पुलिस उनके घर तक पहुंची, तो सभी गंभीर हालत में मिले थे।

सामूहिक आत्महत्या को अजाम देने वाला संजीव पेशे से मैकेनिक था

इस मामले में एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार रात एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक परिवार के सुसाइड किए जाने की बात थी। सूचना पर पिपलानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। यह मामला न्यू अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में रहने वाले संजीव जोशी के घर था।

संजीव ऑटो पार्टस की दुकान पर काम करता है। कोरोना की वजह से उसका कामधंधा बंद हो गया था। संजीव की मां घर में ही किराने की दुकान चलाती थी लेकिन आर्थिक संकट के कारण वह भी बंद हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Allahabad High Court: आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को मिली जमानत, मामले में लड़की ने खाया था जहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here