Europe से Mathura घूमने आए विदेशी सैलानियों में से 4 महिलाएं कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

0
298
Corona Case in India
Corona Case in India

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। Omicron वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। इस नए वेरिएंट का खतरा अब भारत पर भी मंडरा रहा है। International Flights अभी तक रद्द नहीं हुईं हैं। ना ही तो सरकार ने इसे लेकर कोई घोषणा की है। यही कारण है कि देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। हाल ही में यूरोपीय देशों से मथुरा घूमने आए विदेशियों में कोरोना के लक्षण पाए गएं  हैं।

यूरोप से भारत आए 4 विदेशी महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वहीं इनके साथ 6 पुरुषों में भी कोरोना वायरस पाया गया है। महिलाओं के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ विभाग ने मथुरा में आए विदेशी सैलानियों की मांगी लिस्ट। खबर बाहर आते ही हड़कंप मच गया है।

दक्षिण अफ्रीका में मिला वायरस

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नाया वेरिएंट B.1.1529 मिला है, जिसे Omicron  नाम गया है। नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन  ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें:

Omicron को लेकर सतर्क, लखनऊ आने वाले विदेशी यात्रियों को 8 दिन Isolation में रहना होगा

Afghanistan की ‘Green Eyed Girl’ Sharbat Gula पहुंची इटली, 1985 में National Geographic ने बनाया था कवर गर्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here