Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 58वां मैच Tamil Thalaivas और Jaipur Pink Panthers के बीच खेला जाएगा। तमिल थलाइवाज को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पिंक पैंथर्स ने पिछले मुकाबले में जीत हासिल किया। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Tamil Thalaivas ने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि चार मुकाबल टाई रहे है। वो इस समय अंक तालिका में 27 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

Jaipur Pink Panthers ने अभी तक 9 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। पिंक पैंथर्स 28 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर हैं।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Bengaluru Bulls | 38 |
2. | Dabang Delhi | 37 |
3. | Patna Pirates | 34 |
4. | UP Yoddha | 28 |
5. | Jaipur Pink Panthers | 28 |
6. | U Mumba | 28 |
7. | Tamil Thalaivas | 27 |
8. | Bengal Warriors | 25 |
9. | Haryana Steelers | 24 |
10. | Puneri Paltan | 21 |
11. | Gujarat Giants | 20 |
12. | Telugu Titans | 11 |
इस लिस्ट में 38 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 37 अकों के साथ दबंग दिल्ली, तीसरे स्थान पर 34 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे स्थान पर 28 अंकों के साथ यूपी योद्धा, 28 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर जयपुर पिंक पैंथर हैं।
वहीं 28 अंकों के साथ यू मुंबा छठे स्थान पर, 27 अंकों के साथ सातवें स्थान पर तमिल थलाइवाज, 25 अंकों के साथ बंगाल वारियर्स आठवें स्थान पर, हरियाणा स्टीलर्स 24 अंकों के साथ नौवें स्थान पर, पुनेरी पलटन की टीम 21 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 20 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स और 12वें स्थान पर 10 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।