Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 89वां मैच Puneri Paltan और U Mumba के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन ने पिछले तीन मैचों में जीत हासिल की है। यू मुंबा को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।

Puneri Paltan ने 14 मैच अभी तक PKL 8 में खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 मैच जीते हैं। 7 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और वो इस समय 37 अंकों के साथ अंक तालिका में 11वें स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों जीते हैं और अगर वो इस मैच को जीतते हैं तो अंक तालिका में काफी ऊपर आ जाएंगे।
U Mumba ने 14 मैचों में 5 मुकाबले जीते हैं और 4 मैचों में उन्हें शिकस्त मिली है। 5 मैच उनके टाई के जरिए समाप्त हुए हैं। वो 42 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर हैं। यू मुंबा को उनके पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 53 |
2. | Bengaluru Bulls | 51 |
3. | Patna Pirates | 45 |
4. | Haryana Steelers | 43 |
5. | U Mumba | 42 |
6. | Bengal Warriors | 41 |
7. | UP Yoddha | 41 |
8. | Jaipur Pink Panthers | 40 |
9. | Tamil Thalaivas | 39 |
10. | Gujarat Giants | 38 |
11. | Puneri Paltan | 37 |
12. | Telugu Titans | 22 |
इस लिस्ट में 53 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 51 अकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, तीसरे स्थान पर 45 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे स्थान पर 43 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स, 42 अंकों के साथ यू मुंबा पांचवें स्थान पर है।
वहीं 41 अंकों के साथ बंगाल वरियर्स छठे स्थान पर, 41 अंकों के साथ यूपी योद्धा सातवें स्थान पर, 40 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर आठवें स्थान पर, 39 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज नौवें स्थान पर, गुजरात जाइंट्स की टीम 38 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 37 अंकों के साथ पुनेरी पलटन और 12वें स्थान पर 22 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।