Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 64वां मैच Haryana Steelers और Puneri Paltan के बीच खेला जाएगा। हरियाणा को पिछले तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पुनेरी पलटन को भी पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Haryana Steelers ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मुकाबलों में जीत मिली हैं और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टाई पर खत्म हुए है। हरियाणा की टीम इस समय अंक तालिका में 24 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

Puneri Paltan ने 10 मुकाबलों में 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि 6 मैचों में पलटन को हार का सामना करना पड़ा है। पुनेरी पलटन की टीम इस समय 21 अंकों के साथ अंक तालिका में 11वें स्थान पर हैं। इस टीम को आगे जाने के लिए जीत की सख्त जरूरत है।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 42 |
2. | Patna Pirates | 40 |
3. | Bengaluru Bulls | 39 |
4. | UP Yoddha | 33 |
5. | Jaipur Pink Panthers | 31 |
6. | U Mumba | 31 |
7. | Tamil Thalaivas | 30 |
8. | Bengal Warriors | 30 |
9. | Haryana Steelers | 24 |
10. | Gujarat Giants | 23 |
11. | Puneri Paltan | 21 |
12. | Telugu Titans | 12 |
इस लिस्ट में 42 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 40 अकों के साथ पटना पाइरेट्स, तीसरे स्थान पर 39 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, चौथे स्थान पर 33 अंकों के साथ यूपी योद्धा, 31 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर जयपुर पिंक पैंथर हैं।
वहीं 31 अंकों के साथ यू मुंबा छठे स्थान पर, 30 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज सातवें स्थान पर, 30 अंकों के साथ बंगाल वारियर्स आठवें स्थान पर, हरियाणा स्टीलर्स 24 अंकों के साथ नौवें स्थान पर, गुजरात जाइंट्स की टीम 23 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 21 अंकों के साथ पुनेरी पलटन और 12वें स्थान पर 12 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।