T20 World Cup में New Zealand को लग सकता है बड़ा झटका, Martin Guptil हो सकते है बाहर

0
397
martin guptil
martin guptil

T20 World Cup 2021 के पहले मुकाबले में New Zealand Cricket Team को एक बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) अगले मुकाबले से बाहर हो सकते है। मार्टिन गप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान इंजरी का शिकार हो गए। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल काफी समय से खेल रहे है। वो न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार है। पाकिस्तान के खिलाफ वो केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान हारिस रऊफ की गेंद पर वो इंजरी का भी शिकार हो गए। गेंद उनके पैर पर लगते हुए विकेटो में जा लगी। आउट होने के बाद वो लंगड़ाते हुए बाहर गए।

T20 World Cup : Pakistan ने लिया बदला, New Zealand को 5 विकेट से हराया

गैरी स्टीड ने मार्टिन गप्टिल के इंजरी के बारे में बताया

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ‘कहा देखते है रात के बाद उनकी इंजरी कैसी रहती है। मैच के बाद गप्टिल थोड़े दिक्कत में जरूर दिख रहें थे लेकिन चोट कितनी गहरी है ये जानने में 24 से 48 घंटे लग सकते है।’

न्यूजीलैंड को लोकी फर्ग्युसन के रूप में एक झटका पहले ही लग चुका है। वो भी इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं। फर्ग्युसन की जगह टीम में एडम मिल्ने को शामिल किया गया है। फर्ग्युसन पिछले साल भी चोटिल रहे थे और ज्यादा नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे थे और बेहतर फॉर्म में नजर आए।

वहीं मार्टिन गप्टिल अगर बाहर होते हैं तो फिर भारतीय टीम को उसका फायदा मिल सकता है। गप्टिल एक खतरनाक बल्लेबाज हैं और उनके नहीं होने से कीवी टीम पर जरूर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup : Bangladesh के Liton Das से बीच मैदान में लड़ पड़े Sri Lanka के Lahiru Kumara, बाकी खिलाड़ी भी विवाद में कूदे

T20 World Cup : MS Dhoni ने 5 साल पहले बता दिया था कि कभी न कभी यह रिकॉर्ड जरूर टूटेगा, ‘हम कभी तो हारेंगे’

T20 World Cup 2021 में India पर जीत के बाद जश्न मनाना Pakistan की अवाम को पड़ा भारी, सड़कों पर हुई फायरिंग, 12 लोग घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here