MS Dhoni ने IPL 2022 से पहले बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

0
370

Team India के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni बदले लुक में नजर आ रहे हैं। IPL 2022 से पहले धोनी एक बार फिर से अंदाज में दिखेंगे। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। पहला मैच चेन्नई और कोलकाता का खेला जाएगा। चेन्नई की टीम इसके लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रविवार 6 मार्च को बीसीसीआई ने आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया है।

MS Dhoni बदले अंदाज में आए नजर

इस बार आईपीएल में धोनी बदले हुए अंदाज में नजर आएंगे। इस बार को अपने हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में है। क्योंकि उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है। सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

MS Dhoni
Chennai superkings

ऐसा माना जा रहा है धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो, क्योंकि पिछले बार उन्होंने कहा था कि वो अपने लोगों के बीच में संन्यास लेना चाहते है। 40 वर्षीय धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, के भगत वर्मा

संबंधित खबरें

IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here