IPL 2022: Shikhar Dhawan ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, विराट, रोहित और वॉर्नर को भी छोड़ा पीछे

0
178
SHIKHAR DHAWAN

IPL 2022 के 38वें मुकाबले में Shikhar Dhawan ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 88 रनों की पारी खेलकर एक साथ कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली। शिखर धवन ने 59 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 88 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए धवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। धवन ने इस पारी के सहारे आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

Shikhar Dhawan ने एक साथ बनाए कई रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धवन ने 1029 रन बना लिए हैं। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे थे, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1005 रन बनाए हैं। धवन ने इस पारी के दौरान रोहित और वॉर्नर के अलावा विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।

Shikhar Dhawan

चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन ने विराट को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 949 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान धवन ने आईपीएल में 6000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया और इस मामले में वह विराट कोहली के बाद महद दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में धवन ने 9000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

20220403 233733

वहीं अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जिसमें शिखर धवन ने शानदार नाबाद 88 रनों की पारी खेली। उसके अलावा राजपक्षे ने 42 और लिविंगस्टोन ने 19 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। जिसमें रायुडू ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। उसके अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 30, रविंद्र जडेजा ने 21 रन बनाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने 2 और ऋषि धवन ने 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here