IPL में जब युजवेंद्र चहल को लगा था कि उन्हें 6 बॉल पर 6 छक्के लगने वाले है, VIDEO में बताया कि युवराज सिंह के लगातार छक्के से लगने लगा था डर

0
158

IPL 2022 का 39वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल की खास किस्सा का शेयर किया है। वो युवराज सिंह के साथ हुए एक वाकया को याद करते हुए एक वाकया शेयर किया है। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है।

IPL का पुराना किस्सा युजवेंद्र चहल ने किया शेयर

युजवेंद्र चहल ने खुद वीडियो में बात करते हुए एक पुराने मैच को याद किया और बताया कि जब वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते थे तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मुकाबले में उनके सामने युवराज सिंह थे। युवराज सिंह ने उनकी पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा दिए। युजवेंद्र ने कहा कि उस दिन मुझे लगा कि आज शायद उनको छह गेंदों में छह छक्के पड़ने वाले हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाई और जहां गेंद करना चाहते थे वहीं पर गेंद की और युवराज सिंह को अगली गेंद पर आउट करने में कामयाब रहे।

कोई भी गेंदबाज नहीं चाहता है कि कभी भी उसके किसी ओवर में छह गेंदों में छह छक्के लगे। इस रिकॉर्ड को कोई गेंदबाज अपने नाम के साथ नहीं जोड़ना चाहेगा। इस समय चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन चहल ने अपने फिरकी पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचा दिया है।

IPL
buttler and chahal

चहल का कहना है कि ये किस्सा उनको हमेशा याद रहता है और उनको हमेशा बूस्ट करने का काम करता रहता है। इस बार आईपीएल में युवजेंद्र चहल पर्पल कैप होल्डर हैं। उन्होंने अभी तक उन्होंने 7 मैचों मैचों में 18 विकेट हासिल कर लिए हैं उनका इकॉनमी रेट भी 7.28 का रहा है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here