IPL 2022 के 8वें मुकाबले में Shikhar Dhawan हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे धवन

0
277

IPL 2022 का 8वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। इस मैच में Shikhar Dhawan बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पंंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 चौके जड़ देते हैं तो वह टी 20 के इतिहास में 1000 चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Shikhar Dhawan की नजर बड़े उपलब्धि पर

शिखर धवन ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। आज के मैच में धवन की नजर एक और बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

SHIKHAR DHAWAN

टी20 क्रिकेट में शिखर धवन के नाम 992 चौके हैं और अगर वह 8 चौके लगा लेते हैं तो वह टी20 के इतिहास में एक हजार चौके लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकटर बन जाएंगे। केकेआर के खिलाफ अगर 8 चौके लगाने में सफल होते हैं तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

1000 या अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची 
क्रिस गेल – 1132
एलेक्स हेल्स – 1054
डेविड वॉर्नर – 1005

ये हैं टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय:

SHIKHAR DHAWAN

शिखर धवन – 992
विराट कोहली – 917
रोहित शर्मा – 875
सुरेश रैना – 779

धवन वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (5,827) के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और मौजूदा सत्र के दौरान 6000 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here