China कोरोना पर सख्त, कोरोना संक्रमितों के पालतू जानवरों की हत्या का दिया आदेश

0
201
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।

China: पड़ोसी देश चीन इस समय कोरोना की एक नई लहर का सामना कर रहा है। चीन की सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त से सख्त नियम लागू कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार देश में सख्त लॉकडाउन लगाया जा रहा है। हालांकि इस बीच ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल चीन की सरकार ने जानवरों की हत्या करने तक का आदेश दे दिया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

China की सरकार ने दिया पालतू जानवरों को मारने का आदेश

Coronavirus

दरअसल चीन में एक जगह कोरोना हॉटस्पॉट में पालतू जानवरों को मारने का आदेश अधिकारियों ने दे दिया था लेकिन बाद में लोगों द्वारा नाराजगी प्रकट करने पर इस फैसले को वापस ले लिया गया। बता दें कि चीन के लैंगफ़ैंग शहर के अधिकारियों ने मंगलवार को एंसी जिले के उन नागरिकों के पालतू जानवरों को मारने का आदेश दिया जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन बुधवार को शहर के लोगों ने इसका विरोध किया जिसके चलते अधिकारियों को अपना आदेश वापस लेना पड़ा और कार्रवाई को रोकना पड़ा।

Coronavirus

बत दें कि चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने कोरोना महामारी की रफ्तार को कम करने के लिए सख्त लॉकडाउन भी लगा दिया है। चीन में कोरोना को रोकने के लिए यह सख्‍त लॉकडाउन ऐसे समय पर लगाया गया है जब दुनिया अब इस महामारी के साथ जीना सीख चुकी है। 1 मार्च के बाद से अब तक चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में ही 25 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं।

संबंधित खबरें…

China Covid Lockdown: चीन में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, दफ्तरों में ही सोने को मजबूर कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here